hamburger icon
A
Read in English

Clove Oil benefits: आयु्र्वेद में बताया गया है लौंग के तेल को खास, कई तकलीफों से दिलाता है आराम, जानें क्लोव ऑयल के हेल्दी फायदे

आयुर्वेदिक नुस्खों में इसे एक अच्छी दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लौंग के तेल से मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है तो वहीं इसे पेट की  परेशानियों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह, यह इंसेंशियल ऑयल फंगल इंफेक्शन, माइग्रेन और चोट लगने पर भी काम आता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 14, 2020 8:32 PM IST

Clove Oil benefits:  लौंग का तेल (Clove Oil benefits) एंटी-सेप्टिक, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर होता है। इसीलिए, आयुर्वेदिक नुस्खों में इसे एक अच्छी दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लौंग के तेल से  (Clove Oil benefits in hindi)मौसमी बीमारियों से राहत मिलती है तो वहीं इसे पेट की  परेशानियों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह, कुछ और भी फायदे हैं लौंग के तेल के, जो इस तरह हैं:

Cloves Health Benefit: फ्लू, खांसी और डायजेशन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करती है लौंग

लौंग का तेल है कमाल की औषधी, इन तरीकों से होते हैं फायदे (Clove Oil benefits):

माइग्रेन और सिरदर्द से दिलाए आराम:

क्लोव ऑयल यानि लौंग के तेल में मौजूद फ्लेवेनॉयड्स माइग्रेन, सिरदर्द, तनाव और सूजन को कम करते हैं। जब, सिरदर्द हो तो नमक के साथ 2 बूंदें लौंग का तेल मिलाएं। इससे, अपने माथे पर मसाज करें।  इसी तरह, सूजन और चोट लगने पर होने वाले  दर्द को कम करने के लिए लौंग के तेल से मालिश करनी चाहिए।

Migraine: बार-बार होता है माइग्रेन और तेज़ सिरदर्द, तो फॉलो करें ये 4 टिप्स, माइग्रेन कंट्रोल करने में होगी मदद

दांत का दर्द:

अगर आपके दांतों में दर्द हो तो (toothache natural remedy) लौंग के तेल (Clove Oil benefits) से तुरंत राहत मिलती है। अपने एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण लौंग का तेल झटपट दर्द को कम कर देता है। बस रूई के फाहे में थोड़े-सा लौंग का तेल लेकर कैविटी वाली जगह पर रखें। इससे, थोड़ी देर में दर्द से आराम मिलता है। यह मसूड़ों के इंफेक्शन और दर्द को भी ठीक करता है।

दांत के दर्द से हैं परेशान, तो लौंग का करें इस्तेमाल इन 3 तरीको से, मिलेगा झटपट आराम

तनाव से दिलाए आराम:

स्ट्रेस मैनेंजमेंट के लिहाज से भी लौंग का तेल अच्छा है। क्योंकि, इसकी खूश्बू से दिमाग को आराम मिलता है। रिलैक्सिंग इफेक्ट्स के कारण है लौंग का तेल स्ट्रेस रिलीवर के तौर पर प्रयोग किया जाता  है। गर्म पानी में लौंग के तेल की 2-3  बूंदें डालें और स्टीम लें। इससे,  तनाव या स्ट्रेस कम होगा।

Home Remedies for Stress: 3 नैचुरल चीज़ें जो तनाव से दिलाती हैं राहत, करें इन्हें अपनी डायट में शामिल