hamburger icon
A
Read in English

Toothache: दांत के दर्द से हैं परेशान, तो लौंग का करें इस्तेमाल इन 3 तरीको से, मिलेगा झटपट आराम

दांत के दर्द से परेशान लोगों के लिए लौंग एक कमाल का नुस्खा साबित हो सकता है। यह एक बहुत पुराना तरीका है दांत में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने का। जिसे, भारतीय परिवार हमेशा से अपनाते रहे हैं।  हमारे किचन्स में आसानी से मिलने वाले लौंग के दाने, ओरल हेल्थ सुधारने में भी मदद करते हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 20, 2020 1:39 PM IST

दांत के दर्द ( Toothache Natural Remedies) से तुरंत राहत पाने के लिए लौंग (Clove for Toothache ) का चबानी चाहिए। जी हां,  दांत के दर्द से परेशान लोगों के लिए लौंग एक कमाल का नुस्खा साबित हो सकता है। यह एक बहुत पुराना तरीका है दांत में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने का। जिसे, भारतीय परिवार हमेशा से अपनाते रहे हैं।  हमारे किचन्स में आसानी से मिलने वाले लौंग के दाने, ओरल हेल्थ सुधारने में भी मदद करते हैं।

ओरल हेल्थ  ( Toothache Natural Remedies) के लिए बेस्ट है लौंग  (Clove for Toothache ) :

लौंग या क्लोव्स में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक तत्व होते हैं। जो, इस मसाले को नैचुरली दर्द से राहत दिलाने वाला प्रोफाइल देते हैं। जैसा कि, दांत का दर्द अक्सर, कीटाणुओं, कैविटी या सड़न जैसे कारणों से होता है। इसीलिए,  लौंग का इस्तेमाल करने से दांतों के दर्द से ना केवल राहत मिलती है। बल्कि, दांतों की सड़न और बैक्टेरिया को भी कम करने में मदद होती है।

जब, दांत में दर्द हो तो लौंग के 1-2 दानें दांतों के बीच दबाकर रखें। इससे, धीरे-धीरे दर्द कम होने लगता है। साथ ही, लौंग से निकलने वाला रस, मसूड़ों को भी मज़बूत बनाता है। इससे, इंफेक्शन से बचना भी आसान हो जाता है।

Constipation Problem: कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए पीएं हल्दी की चाय, डायबिटिक्स के लिए भी है एक सेफ नुस्खा

ऐसे भी कर सकते हैं लौंग का इस्तेमाल:

लौंग का तेल (Clove for Toothache ) :

यह इसेंशियल ऑयल औषधिय गुणों से भरपूर है। जो, लौंग के गुणों से हमें दांत के दर्द से आराम दिलाता है।  एक रूई के टुकड़े को लेकर गोल आकार दें। उसमें, लौंग के तेल की 3 बूंदें डालें। इसे, उस दांत पर रखें, जहां, दर्द हो रहा हो। इसे, दांतों के बीच मज़बूती से पकड़ कर रखें। जब, लौंग के तेल के केमिकल्स लार के साथ मिलकर धीरे-धीरे रिसना शुरु करेंगें। तो, आपको दर्द से राहत मिलेगी।

ऑलिव ऑयल के साथ :

5-6 लौंग के दाने लेकर उसका पाउडर बनाएं। इसे, ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें। जब, दांतों में दर्द हो तो, इस पेस्ट को सीधा दर्द वाले दांत या कैविटी पर रखें। इससे, आराम मिलेगा।

Sleeping Disorders: सोने से पहले पीएं दूध या डिनर में खाएं डेयरी प्रॉडक्ट्स, ले सकेंगे चैन की नींद