
... Read More
दालचीनी के सेहत लाभ जानते हैं आप?
दालचीनी (cinnamon) हर किचन में उपलब्ध होता है, क्योंकि यह बहुत ही अहम मसाला है। दालचीनी (Dalchini) खाने का जायका बढ़ाता है। सेहत के लिहाज से भी यह काफी फायदेमंद (Dalchini benefits in hindi) है। इसमें मौजूद कंपाउंड कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों या नॉनवेज की कोई रेसिपी बनाने के लिए लोग करते हैं। जानें, दालचीनी के फायदों (cinnamon dalchini benefits in hindi) के बारे में यहां...
डाइबीटिज खासकर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी बहुत अच्छा होता है, क्योंकि दालचीनी शरीर के इंसुलिन रिसेप्टर को एक्टिवेट करके ग्लूकोज और लिपिड लेवल को सुधारती है। दालचीनी वाली चाय पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। इसे बनाने के लिए तुलसी की चार-पांच पत्तियां, दालचीनी को पानी में डालकर पंद्रह मिनट तक उबालें। इस पानी को छानकर पिएं।
दालचीनी वाला दूध पिएंगे, तो सेहत को होंगे ये अद्भुत लाभ
दालचीनी ल्यूकीमिया और लिम्फोमेस के विरुद्ध में लड़ने में शरीर की मदद करती है। दालचीनी के इस्तेमाल से आप कई तरह के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकते हैं। दालचीनी को आप अपने भोजन में जरूर डालें।
दालचीनी में मैंगनीज, फाइबर, मिनरल, एसेंशियल ऑयल और फाइबर होता है। ये सभी तत्व पेट संबंधी समस्याओं जैसे- बदहजमी, गैस आदि से राहत दिलाने में मदद करते हैं। दालचीनी वाली चाय जब भी बनाएं, उसमें पुदीना पत्ता भी डाल दें। इस पेय को दिन भर में तीन-चार बार पीने से लाभ मिलता है।
शहद और दालचीनी की चाय बहुत तेजी से वजन कम करती है, जानें बनाने और सेवन करने का तरीका
दालचीनी भोजन को जल्दी और आसानी से हजम कर देता है, जिससे वजन घटाने में आंशिक रूप से मदद मिलती है। दालचीनी की चाय में एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।
Benefits of methi in Hindi : मेथी के छोटे-छोटे दानों में छिपे हैं अद्भुत सेहत लाभ
दालचीनी एन्टीबायोटिक का काम करती हैं। शरीर को गर्म रखकर सर्दी-खांसी के लक्षणों से राहत दिलाती है। सर्दी में कजेस्शन की समस्या दूर करने के लिए दालचीनी को अदरक, तुलसी और शहद देकर उबालें। इसे छानने के बाद शहद डालकर पिएं।
Weight Loss Drink: पतले होना है तो पीएं दालचीनी का पानी, घर में आसानी से तैयार हो जाता है यह ड्रिंक