hamburger icon
A
Read in English

Cinnamon for Vomiting: चक्कर और उल्टी होने पर पीएं दालचीनी की चाय, मोशन सिकनेस से भी मिलेगा आराम

Nausea home remedies: भारत में आयुर्वेद पर लोगों का बहुत अधिक भरोसा है। इसीलिए, किसी भी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम के लक्षण जब दिखायी देते हैं। तो, लोग डॉक्टर से सम्पर्क करने से पहले अपने किचन में मौजूद चीज़ों का प्रयोग करते हैं। लेकिन, जब बहुत अधिक उल्टी हो तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना ज़रूरी है। लेकिन, अगर आप अपच या नींद की कमी जैसे कारणों से चक्कर और उल्टी हो तो दालचीनी आपके काम आ सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 1, 2020 6:52 PM IST

Cinnamon for Vomiting: चक्कर और उल्टी (Cinnamon for vomiting) कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का पहला लक्षण हो सकती हैं। तो वहीं, पेट की परेशानियों, प्रेगनेंसी और मौसम बदलने के कारण भी ये परेशानियां हो सकती हैं। जैसा कि इस तरह की परेशानियां बहुत आम और छोटी मानी जाती हैं। लेकिन,  इनसे दिक्कत बहुत अधिक होती है। (nausea home remedies)

जैसा कि भारत में आयुर्वेद पर लोगों का बहुत अधिक भरोसा है। इसीलिए, किसी भी बीमारी या हेल्थ प्रॉब्लम के लक्षण जब दिखायी देते हैं। तो, लोग डॉक्टर से सम्पर्क करने से पहले अपने किचन में मौजूद चीज़ों का प्रयोग करते हैं। लेकिन, जब बहुत अधिक उल्टी हो तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना ज़रूरी है। लेकिन, अगर आप अपच या नींद की कमी जैसे कारणों से चक्कर और उल्टी हो तो दालचीनी (Cinnamon for Vomiting in hindi) आपके काम आ सकती है।

Weight Loss Drink: पतले होना है तो पीएं दालचीनी का पानी, घर में आसानी से तैयार हो जाता है यह ड्रिंक

 चक्कर और उल्टी में पीएं दालचीनी की चाय (Cinnamon for Vomiting):

दालचीनी (Cinnamon for vomiting) भारत के घरों में इस्तेमाल होने वाला एक आम मसाला है जिसे बिरयानी और सब्ज़ियों-सालन आदि में इस्तेमाल किया जाता है। यह मसाला उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। (nausea home remedies)

Acne Scars: एक्ने की वजह से चेहरे भर गया है दाग-धब्बों से, शहद-दालचीनी का लेप लगाएं, कम होंगे एक्ने स्कार्स

आयुर्वेद (Ayurveda) में बताया गया है कि दालचीनी में एंटीमेटिक (antiemetic) यानि उल्टी रोकने वाले और गैस कम करने वाले (carminative) तत्व होते हैं। जो पेट की अंदरूनी परत में मौजूद सेल्स को उत्तेजित करते हैं। इससे हाजमा बढ़का है और पेट की कार्यप्रणालियां सही तरीके से काम करती हैं जिससे, इन परेशानियों से आराम मिलता है।

Weight Loss Tip: रोज़ पीएं ढेर सारा पानी, होगा वेट लॉस जल्दी, जानें दिन में कितना पानी पीने से होगा वज़न कम

ऐसे करें इस्तेमाल (ways to use Cinnamon for Vomiting in hindi):

चाय (Cinnamon tea):

दालचीनी के एक टुकड़े को एक पानी के साथ उबालें। इसे, गर्मा-गर्म पीएं। इससे, चक्कर आने की परेशानी कम होती है। (cinnamon tea for nausea)

पानी (Cinnamon water):

एक गिलास पानी में दालचीनी के 1-2 टुकड़े भिगोएं। इसे, रात भर ढंक कर रखें। चक्कर आने या मॉर्निंग सिकनेस में इस पानी को पीएं। जिन लोगों को सफर करते समय मोशन सिकनेस की परेशानी होती है उनके लिए भी यह एक अच्छा तरीका है उल्टी से बचने का। इसीलिए, यात्रा के दौरान दालचीनी का फ्लेवर्ड पानी अपने साथ रखें।

Stress Natural Remedies: तनाव या स्ट्रेस से राहत दिलाती है तुलसी, रोज़ चबा-चबाकर खाएं तुलसी के पत्ते