पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ

जिन पुरुषों को स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी की समस्या है, वे हर दिन यदि गेंहू के आकार जितना चूना जूस में मिलाकर पिएं, तो इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 4, 2019 12:08 PM IST

चूने का इस्तेमाल आपने आमतौर पर पान या तम्बाकू के साथ ही लोगों को करते देखा होगा। ऐसे में अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि चूना एक हानिकारक चीज है, पर ऐसा नहीं है। एक शोध के अनुसार, चूना लगभग 70 बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है। इसमें मौजूद एंटीबायोटिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल प्रॉपर्टी बीमारियों से आपको कोसो दूर रखती है। इसके कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट तत्व मानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में बेहद कारगर होते हैं। जानें, चूना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हिचकी आने से हैं परेशान, जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

चूने के फायदे इस प्रकार हैं-

- जिन पुरुषों को स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी की समस्या है, वे हर दिन यदि गेंहू के आकार जितना चूना जूस में मिलाकर पिएं, तो इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

- हड्डियों की समस्या का करता है निवारण। हमारे दांत और हड्डियां मूलतः कैल्शियम से बने हुए हैं। इनमें कैल्शियम की कमी, चूने के माध्यम से पूरी हो सकती है। रीढ़ की हड्डी, कंधे, पैर दर्द आदि भी चूने के सेवन से ठीक हो सकते हैं। इसके लिए आप दाल, फल, दही या अन्य खाने वाले पदार्थों के साथ चूने का उपयोग कर सकते हैं।

- अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट अधिक हो तो उसे पौष्टिक खानपान देने, खेलकूद करने के साथ-साथ गेंहू के दाने जितना चूना दें। इसके लिए आपको बच्चों के खाने में चूना डालकर या पानी के साथ उन्हें रोजाना दें। इससे उनकी लंबाई तेजी से बढ़ेगी।

स्टार फ्रूट है लाजवाब, खाएंगे सर्दियों में तो होंगे ढेरों फायदे

- मासिक धर्म में किसी भी तरह की समस्या होने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। साथ ही चूना मेनोपॉज, गर्भावस्था आदि के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं का भी इलाज करता है। इससे होने वाले बच्चे का दिमाग तेज होता है और डिलीवरी भी आराम से होती है।

- अगर आपको भूलने की परेशानी है तो चूना इससे भी आपको निजात दिला सकता है। इसके लिए आपको बस इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना होगा। इससे आपकी याददाशत बढ़ेगी।

- पीलिया की बीमारी होने पर भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे निजात पाने के लिए आप गेंहू के आकार समान चूना जूस में मिलाकर इसका सेवन करें।

- आंखों से कम दिखाई देने की समस्या शुरू हो चुकी है, तो चूना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। खासकर, उन्हें चूने का सेवन जरूर करना चाहिए, जो घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते रहते हैं। गेंहू के दाने जितना चूना लेकर, उसे पानी में मिलाएं। इसका सेवन करने से जल्द ही आपकी आखों की रोशनी तेज हो जाएगी।

प्रोटीन का बेहतर स्रोत हरी मटर, खाएंगे तो होंगे सेहत को कई लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source