Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Disease that cause risk of heart attack: आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। समय रहते अगर अपने शरीर का ध्यान न रखा जाए और छोटी-छोटी बीमारियों पर गौर न करने पर आप हार्ट अटैक से लेकर और भी कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे जिस पर गौर करने से आप आगे चलकर हार्ट अटैक जैसे खतरे से बच सकते हैं। इस लेख का उद्देशय यह बताना है कि अगर आपको निम्न में से कोई भी एक बीमारी है या आपके परिवार में किसी को है, तो ऐसे हार्ट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है और ऐसे में अपने हार्ट की खास देखभाल जरूर की जानी चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं।
भारत में डायबिटीज के मरीजों संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. डायबिटीज जिसे हम मधुमेह भी कहते है ये एक तरह की मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जो हमारे शरीर के ब्लड में ग्लूकोज या शुगर की मात्रा बढ़ जाती है डायबिटीज के मरीजों में कोरोनरी आर्टरी कठोर हो जाता है और इस कंडीशन में हार्ट को पोषण और ऑक्सीजन देने वाली धमनियों में गंदगी जमा हो जाती है जिससे आपको हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
कोलेस्ट्रॉल एक तरह का फैट होता है जो मोम जैसा दिखाई देता है ये हमारे लिवर द्वारा तैयार किया जाता है और ये हमारे शरीर के हर सेल में पाया जाता है लेकिन ज्यादातर खराब खानपान जैसे चिकना और जंक फूड खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है जो हमारे रक्त धमनियों को ब्लॉक कर सकती है जो हार्ट अटैक का मुख्य कारण है
ब्लड प्रेशर हाई होने से हमारे हार्ट को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है. हाई ब्लड प्रेशर में हमार ब्लड प्रेशर 90/140 या फिर इससे भी ऊपर पहुंच जाता है तो इससे हमारी बॉडी की ब्लड वेल्वस में ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है जिससे आपको हार्ट आने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है
धमनियों में किसी भी प्रकार की रुकावट होने से हमारे हार्ट में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और धमनियों में खून के धब्बे जमने लगते है जिससे आपको हार्ट अटैक या दिल का दौरा भी पड़ सकता है। धमनी रोग के मरीजों को भी अपने हार्ट का खास ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर किसी भी प्रकार के कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
किडनी और हार्ट के रोग दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए अगर आप किडनी के रोगी हो तो आपके हार्ट को खतरा है और अगर आप हार्ट के रोगी हो तो आपको किडनी रोग का खतरा हो सकता है. क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) जब किसी को होता है तो उसे हार्ट से जुड़े रोग होने का खतरा होता है क्योंकि इस रोग में दिल को किडनी तक रक्त पहुंचाने में और भी ज्यादा पंप करने की आवश्यकता होती है।