Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Remo D'Souza Health: डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती, हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

Remo D'Souza Health: रेमो डिसूजा के हार्ट में ब्लॉकेज है। पहले उनकी एंज‍ियोप्‍लास्‍टी की गई। उनके हार्ट से ब्‍लॉकेज हटाने के लिए फिलहाल वे आईसीयू में हैं। यदि आप चाहते हैं कि हार्ट अटैक से बचे रहें, तो जान लें इसके संकेत और बचाव के उपाय...

Remo D'Souza Health: डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती, हार्ट अटैक से बचाव के उपाय
Remo D'Souza Health: डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में भर्ती, हार्ट अटैक से बचाव के उपाय।© instagram/remodsouza

Written by Anshumala |Updated : December 12, 2020 1:03 AM IST

Remo D'Souza Health: मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'souza) को हार्ट अटैक आने पर (Heart attack) मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, रेमो (Remo D'souza Latest News) का इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। रेमो अभी भी आईसीयू वार्ड में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

खबर के अनुसार, रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिन में ही हार्ट अटैक (Remo D'souza Heart attack) आया था। बिना देर किए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया। खबरें जो सामने आई हैं उनके अनुसार, रेमो के हार्ट में ब्लॉकेज है। पहले उनकी एंज‍ियोप्‍लास्‍टी की गई। उनके हार्ट से ब्‍लॉकेज हटाने के लिए फिलहाल वे आईसीयू में हैं। रेमो की पत्‍नी भी उनके साथ हॉस्पिटल में उनकी देखभाल के लिए मौजूद हैं। फिलहाल रेमो की हालत (Remo D'Souza Health in hindi) स्थिर है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

रेमो ड‍िसूजा कई टीवी डांस रियल्टी शोज में जज बनते हैं। फिल्म इंडस्‍ट्री में अब तक कई गानों की कोरियोग्राफर कर चुके हैं और अपना एक खास मुकाम बना चुके हैं। उनकी सेहत की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उनका हाल जानने की कोशिश की, कुछ तो हॉस्पिटल भी पहुंचे। डांसर धर्मेश सर, एक्‍टर आमिर अली को भी हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। रेमा ड‍िसूजा कई फिल्में भी बना चुके हैं, जिसमें 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'फ्लाइंग जट' शामिल हैं।

Also Read

More News

About the Author

... Read More