बीमारी के हिसाब से डॉक्टर चुनें, किसे कब दिखाएं जानें पूरी लिस्ट

किसी भी बीमारी के इलाज के लिए सही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। जानें किस बीमारी के लिए कौन सा डॉक्टर होता है?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 1, 2026 11:06 AM IST

आमतौर पर बुखार हो, सांस लेने में तकलीफ हो या कैंसर की गांठ नजर आए, हम किसी पास वाले क्लिनिक में चले जाते हैं। जबकि, कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका इलाज करने के लिए उन्हीं के स्पेशलिस्ट की जरूरत होती है। जैसे अगर कैंसर है तो इसके लिए ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर रोग विशेषज्ञ) से इलाज करवाना होता है, वहीं पेशाब से जुड़ी समस्याओं का इलाज कराने के लिए यूरोलॉजिस्ट को दिखाना होता है। काफी लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि किस समस्या या बीमारी के लिए, कौन-से डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। तो आइए, आज एक लिस्ट की मदद से हम आपको सारी बीमारियों और इनका इलाज करने वाले विशेषज्ञों के बारे में बता रहे हैं-

बीमारीकिस डॉक्टर को दिखाएंतुरंत कब दिखाना चाहिए?
बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरीजनरल फिजिशियन / इंटरनल मेडिसिन3 दिन से ज्यादा बुखार रहे
डायबिटीज, थायरॉइडएंडोक्राइनोलॉजिस्टशुगर बहुत हाई/लो हो
सीने में दर्द, दिल की तेज धड़कनकार्डियोलॉजिस्टसीने में तेज दर्द होने पर
पेट दर्द, गैस, कब्जगैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्टमल में खून आना
किडनी स्टोन, पेशाब में जलनयूरोलॉजिस्टपेशाब करते समय दर्द या पेशाब बंद होना
जोड़ों का दर्द, घुटना दर्दऑर्थोपेडिकदर्द की वजह से चलने-फिरने में मुश्किल होना
स्किन एलर्जी, मुंहासेडर्मेटोलॉजिस्टखुजली या संक्रमण होने पर
आंखों से जुड़ी बीमारी होना परऑप्थैल्मोलॉजिस्टअचानक आंखों की रोशनी कम हो जाना
कान दर्द, गला खराब, साइनसENT स्पेशलिस्टसुनाई कम दे
सिरदर्द, चक्कर, कमजोरीन्यूरोलॉजिस्टहाथ-पैर सुन्न पड़ना
तनाव, डिप्रेशन, घबराहटसाइकियाट्रिस्ट / साइकोलॉजिस्टखुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आने पर
पीरियड्स की समस्या और प्रेग्नेंसीगायनेकोलॉजिस्टअत्यधिक ब्लीडिंग
छोटे बच्चे से जुड़ी समस्याएंपीडियाट्रिशियनबच्चा सुस्त हो जाए
दांत दर्द या कैविटीडेंटिस्टसूजन या तेज दर्द
कैंसरऑन्कोलॉजिस्टजब कैंसर के लक्षण महसूस हो
एलर्जी, बार-बार छींकइम्यूनोलॉजिस्टसांस फूलने लगे
फेफड़ों से जुड़ी बीमारीपल्मोनोलॉजिस्टसांस लेने में तकलीफ
यौन संबंध से जुड़ी समस्याएंसेक्सोलॉजिस्टगुप्त रोग होने पर

सबसे पहले किस डॉक्टर के पास जाएं?

अगर आपको कोई बीमारी समझ न आए, तो सबसे पहले आप जनरल फिजिशियन या फैमिली डॉक्टर से मिल सकते हैं। ये डॉक्टर आपकी जांच के बाद सही विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं। अगर आपको एलर्जी है या सांस लेने में मुश्किल होती है, तो डॉक्टर जांच के बाद कार्डियोलॉजिस्ट या पल्मोनोलॉजिस्ट के पास भेज सकते हैं।

doctor consultation doctor consultation- ai generated image

इमरजेंसी विभाग में कब जाएं?

  • अगर आपको सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होती है, तो इस स्थिति में आपको इमरजेंसी विभाग में दिखाना चाहिए।
  • बेहोशी या चक्कर आने पर भी आपातकालीन विभाग में जाना जरूरी होता है।
  • तेज ब्लीडिंग या अचानक लकवा मारने पर इमरजेंसी विभाग में जाना चाहिए।
  • बहुत तेज पेट दर्द या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने पर आप इमरजेंसी विभाग में जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ बीमारी और उससे जुड़े डॉक्टर के बारे में जानकारी देना है। लेकिन, आपको खुद से डॉक्टर का चुनाव करने से पहले एक बार फैमिली डॉक्टर या जनरल फिजिशियन से परामर्श लेना जरूरी है। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे एलर्जी है या साइनस संक्रमण है?

नाक बंद होना, सिर दर्द, नाक से म्यूकस का बहना, सांस से बदबू आना, थकान व कमजोरी व बुखार आना साइनस के लक्षण हैं।

STI होने पर कौन से डॉक्टर के पास जाएं?

अगर आपको एसआईटी (SIT) की समस्या है, तो इसके लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (Gastroenterologist), जनरल फिजिशियन (General Physician) या यूरोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.