40+ में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के टिप्स

Cholesterol Normal Range: कोलेस्ट्रॉल एक मोम या वैक्स जैसा पदार्थ होता है, जो हर कोशिका में पाया जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन में रहना बेहद जरूरी होता है। जानें, 40 साल के बाद कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

40+ में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? जानें बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के टिप्स

Written by Anju Rawat |Published : July 15, 2025 4:29 PM IST

Cholesterol Kitna Hona Chahiye:40 की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इस उम्र के बाद लोगों को हृदय रोगों से जूझना पड़ता है। इस उम्र के लोगों को हाई बीपी और हाई ब्लड शुगर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, 40 साल के बाद बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर, दिल की बीमारियों, स्ट्रोक और हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित तौर पर कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी बेहद जरूरी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि 40+ लोगों में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए? आइए, सिबिया मेडिकल सेंटर, लुधियाना की कार्डियोलॉजिस्ट और डायरेक्टर डॉ. एसएस सिबिया से जानते हैं इसके बारे में-

40+ लोगों का कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?

40 साल की उम्र के बाद शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। 40+ लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल 200 mg/dL से कम होना चाहिए। इस उम्र के लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) 100 mg/dL से कम और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) 40 mg/dL से अधिक होना चाहिए। वहीं, ट्राइग्लिसराइड का स्तर 150 mg/dL से कम होना चाहिए। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति को पहले से हृदय रोग, हाई बीपी या डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं, तो उनमें कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बदलाव हो सकता है।

TRENDING NOW

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के टिप्स

  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको फाइबर युक्त भोजनका सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में ओट्स, बीन्स और फलों को जरूर शामिल करें।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फास्ट फूड्स, जंक फूड्स और तला-भुना भोजन खाने से पूरी तरह परहेज करें।
  • कोलेस्ट्रॉल रोगियों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। रोज सुबह 30 मिनट वॉक, जॉगिंग, एक्सरसाइज या योग जरूर करें।
  • धूम्रपान और शराब से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें।
  • वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Also Read

More News