
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 9, 2019 2:09 PM IST
आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल तरीके अपना सकते हैं।© Shutterstock.
आपके शरीर में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल आपके पूरे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अत्यधिक लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल आपको हृदय रोग या स्ट्रोक के उच्च जोखिम के खतरे में डाल सकता है। ऐसे में आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक और हर्बल तरीके अपना सकते हैं।
लहसुन-अदरक और नींबू
कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने स्वाद, एंटी बायोटिक तत्वों और सेहत लाभ के लिए मशहूर लहसुन को आप भोजन में या फिर कच्चा उपयोग कर सकते हैं। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप इसे रोकने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक ताजा लहसुन की कली लीजिए और उसमें आधा चम्मच अदरक को मिलाइए। फिर उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाइए। इन तीनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे रोज हर मील से पहले खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए डायट में शामिल करें ये 5 फूड
त्रिकटु
एक्सपर्ट के मुताबिक, त्रिकटु चूर्ण एक बहुत ही प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है। काली मिर्च, सोंठ और पीपल के योग से बना त्रिकटु चूर्ण कई बीमारियों में फायदेमंद तो होता ही है साथ ही इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों के घटक द्रव्य के रूप में भी होता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में लाना है तो आप एक चम्मच शहद के साथ आधा चम्मच त्रिकटु दिन में दो से तीन बार लीजिए। अतिरिक्त कफ को बर्न करने के लिए अच्छा है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
यदि आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप इसे कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीकों को आजमाकर देखें। © Shutterstock
दालचीनी की चाय
एक्सपर्ट के मुताबिक वजन कम करना हो या सेहत और खूबसूरती बढ़ानी हो या सर्दी जुकाम से निजात पानी हो, इन सब के लिए दालचीनी का प्रयोग काफी लाभकारी रहता है। एक चम्मच दालचीनी और हर्बल त्रिकटु के एक चौथाई चम्मच को मिलाकर चाय बनाएं और इसे पीयें। चाय बनाने के बाद 10 मिनट के लिए इसे ठंड़ा होने दें। फिर एक चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार इसे लें।
आंखों के चारों ओर जमा कोलेस्ट्रोल को कैसे कम करें ?
आंवला
नियमित रूप से सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट संबंधी समस्याओं के साथ हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। आंवला के हमारे शरीर पर एंटी-हाइपरलिपिडेमिक, एंटी-एथेरोजेनिक और हाइरोलिपिडेमिक प्रभाव होते हैं। यह बॉडी के हाइपोलिपिडेमिक एजेंट की तरह काम करता है और सीरम में लिपिड की मात्रा को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे शहद
रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से न केवल वजन कम होता है बल्कि उर्जा भी मिलती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए आप हल्के गर्म पानी के साथ शहद मिलाकर पीजिए आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। यह आपके सिस्टम से वसा को ‘स्क्रैप’ करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करेगा। इस पेय को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आप एक चम्मच नींबू का रस या सेब के सिरके की 10 बूंद भी मिला सकते हैं।