hamburger icon
A
Read in English

इन 5 अनजाने कारणों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल, बनता है हार्ट अटैक की वजह, जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

कोशिकाओं के निर्माण के लिए आपके शरीर को कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है, लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 22, 2023 5:30 PM IST

कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) दिल संबंधी रोग जैसे कि स्ट्रोक या अन्य गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। जिन्हें समय रहते पहचान करना जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल की मुख्य वजह हमारे लाइफस्टाइल में बदलाव और अनहेल्दी डाइट व शारीरिक कसरत की कमी है। आज हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के उन 5 अनजाने कारणों को बताने जा रहे हैं जिनकी पहचान कर आप दिल संबंधी बीमारी के खतरों से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले अनजाने कारण - (Unknown Causes of Cholesterol in Hindi)

परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल हिस्ट्री

अगर परिवार में माता-पिता या किसी अन्य सदस्य को यह बीमारी है, तो व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने की अधिक संभावना रहती है। दरअसल, अनुवांशिकता भी इस बीमारी के पनपने की एक वजह है। लेकिन हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।

अनहेल्दी डाइट

अधिक मात्रा में वसा वाले आहार का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ा सकता है। प्रोसेस्ड मीट, तले हुए खाद्य, और सैचुरेटेड फैट से भरपूर फूड, खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के लेवल को बढ़ा सकते हैं।

कम शारीरिक कसरत

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपका खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम हो सकता है और आपका अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ सकता है। लेकिन यदि आप पर्याप्त व्यायाम या शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो यह आपके हाई कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ा सकता है।

धूम्रपान

धूम्रपान करना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे खराब आदतों में से एक है। यह आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को बढ़ाता है और आपके अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को कम करता है। जिससे हृदय रोग और हाई कोलेस्ट्रॉल संबंधित अन्य गंभीर बीमारियों का का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा या ओबेसिटी

मोटापा या ओबेसिटी आपके हृदय पर अतिरिक्त तनाव डालता है और उच्च कोलेस्ट्रॉल के खतरे को बढ़ाता है। साथ ही डायबिटीज और हृदय रोग जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बनता है। आहार और व्यायाम के माध्यम से वजन कम करने से आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष: अगर आपको इन पांच लक्षणों में से कोई भी एक महसूस होता है तो तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लें। समय से इलाज मिलने से किसी भी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है। आपके डॉक्टर आपको आहार में सुधार करने, नियमित व्यायाम करने, या धूम्रपान छोडने जैसे कुछ जीवनशैली परिवर्तनों के सुझाव दे सकते हैं या वे आपको एलडीएल स्तर को कम करने के लिए दवा लेने की सलाह भी दे सकते हैं।