
Also Read
Medically Verified By: डॉ. आशीष श्रीवास्तव
High Cholesterol ke Lakshan Kya Hote Hai: कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या हैं? आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो शरीर की कोशिकाओं में (Cholesterol Kya Hota Hai) पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन लिवर में होता है। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। जब रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) बढ़ता है, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। जब रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो शरीर में कई लक्षणों का अनुभव होता है। खासकर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको सुबह उठने के बाद पसीना आना या दर्द जैसे संकेत महसूस हो सकते हैं। आइए, काश्वी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के एमडी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सुबह कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं (Cholesterol Badhane ke Lakshan)?
अगर सुबह पैरों में तेज दर्द महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का एक संकेत हो सकता है। वैसे तो पैरों में दर्द (Leg Pain Causes) कई कारणों से हो सकता है। लेकिन, अगर आपको बिना वजह पैरों में दर्द हो तो इस लक्षण को अनदेखा करना सही नहीं है। इस स्थिति में कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं।
2. ज्यादा पसीना आना
अगर सुबह उठने के बाद आपको ज्यादा पसीना आता है, तो इस संकेत को नजरअंदाज करना सही नहीं है। ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत (High Cholesterol ka Sanket) हो सकता है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में ऑक्सीजन सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पसीना आ सकता है।
अगर आपको सुबह उठने के तुरंत बाद सीने में भारीपन या दर्द का अनुभव हो, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। सीने में दर्द, हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण (Cholesterol ke Lakshan) हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल की वजह से सीने में लगातार दर्द बना रह सकता है। सुबह उठने पर सीने में दर्द हो तो कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाएं।
कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाथ-पैर पीले पड़ सकते हैं। जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है, तो इसकी वजह से हाथ-पैर पीले दिखाई दे सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल के कारण हाथ और पैरों में सुन्नपन और झुनझुनी का अनुभव भी हो सकता है। अगर सुबह उठने के बाद त्वचा के रंग में बदलाव नजर आए, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच जरूर करवाएं।
अगर आपको पैरों में ऐंठन या दर्द हो तो इस संकेत को अनदेखा न करें। पैरों, जांघों और कूल्हों में दर्द होने पर आपको कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवानी चाहिए। खासकर, अगर सुबह उठने के तुरंत बाद मांसपेशियों में अकड़न महसूस हो तो इसे नजरअंदाज न करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।