
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 8, 2020 9:16 PM IST
चॉकलेट खाने से होते हैं ये 3 नुकसान।
Chocolate Side Effects : चॉकलेट (Chocolate ) का स्वाद बड़ों और बच्चों सभी को पसंद होता है। इसीलिए, चॉकलेट्स की अलग-अलग वेरायटीज़ बाज़ारों में लोगों की पसंद के आधार पर बनायी और बेची जाती हैं। डार्क चॉकलेट, मिल्की चॉकलेट, कैरेमल और व्हाइट चॉकलेट जैसी कई वेरायटीज़ हैं जिन्हें खाने से ना केवल इनके स्वाद का आनंद उठाया जाता है। बल्कि, कई लोग चॉकलेट खाते समय हेल्दी ऑप्शन्स तलाशते हैं। अगर, आप चॉकलेट्स का सेवन (Chocolate Side Effects) सेहत पर होनेवाले उसके प्रभावों के आधार पर करना चाहते हैं। तो, आपको पता होने चाहिए चॉकलेट खाने के ये 3 साइड इफेक्ट्स भी। (Chocolate Side Effects in hindi)
Healthy Recipe: कॉर्न फ्लेक्स खाकर हो गए हैं बोर, तो शेफ रणबीर ब्रार की यह रेसिपी ट्राई करें
चॉकलेट खाने से डिप्रेशन (depression causing food) भी बढ़ता है। इसीलिए, जब कोई व्यक्ति उदास, हताश या तनाव में हो तो, उसे चॉकलेट खाने से बचना चाहिए। आमतौर पर लोग मूड बेहतर बनाने के लिए चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। लेकिन, चॉकलेट में मौजूद शक्कर स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन्स को उत्तेजित कर देती है। जिससे, फायदे की बजाय नुकसान ही होता है।
बहुत अधिक चॉकलेट (over consumption of chocolate) खाने का एक नुकसान यह भी हो सकता है। कुछ स्टडीज़ में यह दावा किया गया है कि चॉकलेट का बहुत अधिक सेवन करने से हार्ट बर्न यानि सीने में जलन हो सकती है। अगर, बहुत अधिक मात्रा में चॉकलेट खायी जाए तो इससे, गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (gastroesophageal reflux) को लक्षण मानी जाने वाली समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। जिसमें, खट्टी डकारें आना, पेट फूलना यानि ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी परेशानियां शामिल हैं।
Heart Diseases in Diabetes: स्मोकिंग से डायबिटीज़ में बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा !
ओबेसिटी या मोटापा भी चॉकलेट (chocolate causing obesity) के बहुत अधिक सेवन का परिणाम हो सकता है। 2015 में प्रकाशित एक स्टडी में चॉकलेट के सेवन और मोटापे के बीच संबंध पाए गए। इस स्टडी के दौरान एक्सपर्ट्स नें 3 साल तक चॉकलेट खाने वाले लोगों पर ध्यान दिया। उन्होंने, घोषणा की कि, जो महिलाएं चॉकलेट का सेवन अक्सर या ज़्यादा करती हैं। उन्हें, मोटापे या वेट गेन की समस्या अधिक होती है। (Chocolate Side Effects )