A ब्लड ग्रुप वाले हो जाएं सावधान, इन्हें होता है कोरोना वायरस का सबसे अधिक खतरा!

China Research on Coronavirus : कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा इससे 7 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनियाभर के वैज्ञानिक कई रिसर्च कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 16, 2020 2:46 PM IST

China Research on Coronavirus : कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया में 1 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा इससे 7 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए दुनियाभर के वैज्ञानिक कई रिसर्च कर रहे हैं। इन्हीं में से चाइना (China Research on Coronavirus ) ने हाल ही में किए शोध का खुलासा किया। चीन के इस रिसर्च के मुताबिक, कोरोना वायरस की चपेट में 'A' ब्लड ग्रुप (A Blood Group) वाले जल्दी आ सकते हैं। वहीं, 'o' ब्लड ग्रुप (O Blood Group) वालों को संक्रमित होने थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

2173 लोगों पर हुआ रिसर्च

चीन ने ये रिसर्च वुहान में किया है। बता दें कि वुहान में ही सबसे अधिक कोरोना वायरस (Coronavirus) से प्रभावित हुए हैं। वुहान शहर में किए गए शोध से खुलासा हुआ है कि A+ ग्रुप वाले लोगों में संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। चीन ने यह रिसर्च 2173 लोगों पर किया। इस रिसर्च में 206 लोगों की कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से मौत हो गई। ब्रिटिश अखबार डेली मेल में यह रिसर्च प्रकाशित किया गया है।

Prevention of Coronavirus: जानें रोजमर्रा की चीजों पर कबतक जिंदा रहता है कोविड-19

डेली मेल पर छपी खबर के मुताबिक, इस रिसर्च में कोरोना वायरस की वजह से हुई 206 मौत में से 85 लोग A+ ब्लड ग्रुप के थे। इसका मतलब ये है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ए पॉजीटिव वाले लोगों 41 फीसदी हैं। वहीं, ओ ब्लड ग्रुप वाले 52 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई थी। इसके साथ ही कुल 2173 लोगों में से भी ए ग्रुप वाले सबसे अधिक संक्रमित व्यक्ति थे। इसमें से 32 प्रतिशत ब्लड ग्रुप ए के थे जबकि 26 प्रतिशत ब्लड ग्रुप ओ वाले लोग थे।

इस रिसर्च से खुलासा हुआ है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले कोरोना वायरस से सबसे कम प्रभावित हुए हैं। वहीं, ए ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित होते हैं।

Risk of Coronavirus: सावधान! बार-बार ना छूएं अपना चेहरा, बढ़ सकता है कोरोना वायरस का खतरा

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से 137 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, ईरान में 250 भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित है। इसके अलावा कोरोना वायरस से भारत में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी पढ़ें और भी खबरें 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source