
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 29, 2020 10:12 AM IST
Symptoms of Coronavirus: अमेरिकी विशेषज्ञों ने कोरोनावायरस के 3 नए लक्षण बताए, ये हैं कोविड-19 के अन्य लक्षण।
New symptoms of coronavirus: भारत में कोरोनावायरस (Covid-19 in india) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना से पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में मरीजों की संख्या पहुंचकर 29,974 हो चुकी है, जिसमें कुल एक्टिव केसेज हैं 22,010 हैं। अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोविड-19 के मरीज हैं। यहां आंकड़ा 8590 हो चुका है। वहीं दिल्ली में कुल एक्टिव केसेज 3108, उत्तर प्रदेश में 2043, राजस्थान में 2262, मध्य प्रदेश में 2368 और गुजरात में 3548 है।
आए दिन कोरोना के लक्षणों (New symptoms of covid-19 is chills, headache, muscle pain) से संबंधित विशेषज्ञ और डॉक्टर्स नई-नई जानकारी देते रहते हैं। हाल ही में कोरोनावायरस के नए लक्षण बच्चों में नजर आए, जिसे 'कोविड टोज' नाम दिया गया है। अब अमेरिकी विशेषज्ञों ने नोवेल कोरोनावायरस के नए लक्षणों की जानकारी दी है। कोरोनावायरस के नए लक्षणों में ठंड लगना (chills), सिरदर्द (headache) और मांसपेशियों में दर्द (muscle pain) शामिल हैं। इन तीन नए लक्षणों के अलावा पहले कोरोना के लक्षणों में सांस की तकलीफ, खांसी और बुखार मुख्य था। जानते हैं क्या-क्या हैं कोरोनावायरस से संबंधित नए-पुराने लक्षण (Coronavirus symptoms)...
द सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार को नोवेल कोरोनोवायरस के छह नए लक्षणों (New symptoms of coronavirus) का एक सेट जारी किया, जो कोविड-19 रोगियों (Covid-19 patients) में बार-बार देखने को मिले हैं। कोरोनावायरस के छह नए संभावित लक्षणों में पहले के तीन मूल लक्षण जैसे सांस की तकलीफ, खांसी और बुखार शामिल हैं। और नए तीन लक्षणों में ठंड लगना (chills), सिरदर्द (headache) और मांसपेशियों में दर्द (muscle pain) शामिल हैं। इस तरह से सीडीसी ने कोरोनावायरस के लक्षणों की नई सूची तैयार की है, जो इस प्रकार है-
1 ठंड लगना या चिल्स (Chills)
2 ठंड लगने के साथ कंपकंपी महसूस होना (shaking with chills)
3 मांसपेशियों में दर्द (Muscle pain)
4 सिरदर्द (Headache)
5 गले में खराश (Sore throat)
6 स्वाद या गंध में कमी (loss of taste or smell)
ब्रिटेन और अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा विकसित लक्षणों (New symptoms of coronavirus) को पहचानने वाले ट्रैकर ऐप के जरिए से एकत्र किए गए आंकड़ों के एक अध्ययन के अनुसार, गंध और स्वाद को महसूस ना कर पाना (loss of taste or smell) ये बताने का सबसे अच्छा तरीका हो सकता है कि कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित है या नहीं। यह विशेष लक्षण मध्य मार्च में कोविड-19 रोगियों (Covid-19 patients) में दिखाई दिया था। लगभग 50 प्रतिशत कोरोनोवायरस से संक्रमित पाए गए लोगों ने अपने गंध और स्वाद की भावना (sense of smell and taste) को महसूस करने में असमर्थता जताई थी। कुछ कोरोनोवायरस रोगियों ने थकान (fatigue) महसूस करने की भी जानकारी दी, लेकिन सीडीसी ने अपनी वेबसाइट पर इसे लक्षणों की सूची में शामिल नहीं किया है।
हाल ही में कोरोनावायरस से संबंधित एक नया लक्षण (coronavirus new symptoms Covid Toes) सामने आया था, जिसे 'कोविड टोज' नाम दिया गया है। इटली और यूरोप में कोरोनावायरस से ग्रस्त बच्चों और युवाओं में मुख्य रूप से कोविड टोज (Covid Toes in kids) लक्षण नजर आने की बात कही गई है। कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों के पैरों की उंगलियों में सूजन और उंगलियों के रंग में बदलाव देखा गया था। इसमें सूजन होने के साथ ही उंगलियां सुन्न पड़ जाती हैं। यह समस्या काफी हद तक फ्रॉस्टबाइट (frostbite) की तरह होती है, जो पोलर और सब-पोलर जैसे अत्यधिक ठंडे इलाकों में रहने वाले लोगों में अधिक होती है।
लॉकडाउन में ऐसे करें एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल, सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स
कोई व्यक्ति जब कोरोनावायरस से संक्रमित हो जाता है, तो उसमें लक्षण (coronavirus related New symptoms) 2 से 14 दिनों में नजर आने लगता है। सीडीसी ने इस बात की सलाह दी है कि जब किसी में सांस लेने में तकलीफ (breathing problem), सीने में लगातार दर्द या दबाव महसूस करना (pain or pressure in chest), भ्रम या असहाय महसूस करना, होंठ या चेहरा नीला पड़ जाना जैसे बेहद ही गंभीर लक्षण दिखें, तो उसकी जांच और इलाज तुरंत शुरू की जानी चाहिए। कोविड-19 के सामान्य लक्षण (common Symptoms of coronavirus) इस प्रकार हैं-
बुखार
बहती नाक या स्टफी नोज
कफ
गले में खराश
मिडिल ईयर इंफेक्शन होने पर कान में दर्द
दस्त, उल्टी
सांस लेने में तकलीफ
निमोनिया