
... Read More
अरविंद केजरीवाल का हुआ कोरोना टेस्ट, बुखार और गले में खराश की थी शिकायत, आपको भी है गले में खराश तो अपनाएं ये होम रेमेडीज।
Home remedies for sore throat in Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उन्हें गले में खराश (Sore throat) और हल्के बुखार (Fever) होने की समस्या (Arvind kejriwal and sore throat) रविवार से हो रही थी। ये दोनों ही लक्षण कोरोनावायरस से मिलते हैं, इसलिए आज उनका कोविड-19 का टेस्ट (covid-19 test of arvind kejriwal) हुआ। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दोपहर रविवार से खुद को इसोलेट किया हुआ है। उन्हें डायबिटीज भी है, इसलिए खास सावधानी बरतनी जरूरी है। दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे दिल्ली सचिवालय भी नहीं बच सका है। वहां भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग, डीडीएमए और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षणों (coronavirus symptoms) में गले में खराश (Sore throat), बुखार (Fever), सूखी खांसी शामिल हैं। केजरीवाल में ये सभी लक्षण कुछ दिनों से नजर आ रहे थे, इसलिए एहतियात के तौर पर उन्होंने अपना कोविट-19 टेस्ट (Covid-19 test) कराना ही उचित समझा। यदि आपको भी गले गले में खराश महसूस हो तो इसे नजरअंदाज ना करें। जरूरी नहीं कि यह कोरोना के कारण ही हो, बदलते मौसम में भी गले में खराश, बुखार, सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। ये सभी लक्षम फ्लू में भी नजर आते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर गले में खराश (Sore throat home remedies in hindi) की समस्या को दूर कर सकते हैं। Symptoms of Corona and Flu: कोरोनावायरस के लक्षण और फ्लू के लक्षणों में यूं करें फर्क
मौसम बदलने से भी लोगों को सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या शुरू हो जाती है। गले में खराश (Sore throat) एक बहुत ही सामान्य श्वसन समस्या है। यह मूल रूप से तब होती है, जब गले की नाजुक अंदरूनी परत वायरस/ बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सूजन, स्राव खांसी और शरीर के सामान्य संक्रमण के प्रभाव के लक्षण होते हैं। आमतौर पर गले की खराश का कारण (Causes of Sore throat) वायरल होता है, जो कुछ समय बाद खुद ब खुद ठीक हो जाता है। इसे आप इन घरेलू नुस्खों (Sore throat home remedies in hindi) से दूर कर सकते हैं:-
- गर्म पानी में नमक डालकार गरारा करें। एंटीसेप्टिक होने के कारण यह संक्रमण को कम करने में मदद करता है।
- रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पिएं। इससे भी गले का इंफेक्शन दूर होता है। ठंडा पानी इन दिनों बिल्कुल भी ना पिएं, भोजन भी गर्म ही करें।
- गर्म-गर्म काढ़ा पिएं। इसके लिए एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च, तुलसी की 5 पत्तियां डालकर उबालें। इसे पीने से गले के दर्र से छुटकारा मिल जाएगा।
- दो-तीन लौंग के साथ एक-दो लहसुन की कलियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लें।
इन घरेलू नुस्खों से दूर करें गले की खराश
Winter Sore Throat : गले की खराश दूर करने के 5 अचूक नुस्खे
Seasonal Diseases: बदलते मौसम में हो सकती हैं ये बीमारियां, जान लें फ्लू और कोरोना फीवर में फर्क