चिकनपॉक्स हो जाए, तो बरतें ये सावधानियां
चिकनपॉक्स होने पर मरीज को फैट फूड, मीट, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, मसालेदार, सिट्रस फल और उनका जूस, जंक फूड आदि चीजें खाने के लिए न दें।
चिकनपॉक्स वेरीसेला जोस्टर नामक वायरस से होने वाली समस्या है। यह एक प्रकार का संक्रामक रोग है जो खांसने, छींकने, छूने या रोगी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। इसके लक्षणों में शरीर में पानी युक्त लाल दानों का उभरना, पूरे शरीर पर दाग-धब्बे होना, तेज बुखार, सिरदर्द और ड्राई कफ आदि शामिल हैं। चिकनपॉक्स को जल्दी ठीक करने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, जानें...
संक्रमण से बचाएं
उपरोक्त लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। दूसरे लोगों के बीच न जाएं क्योंकि हवा और खांसी के जरिए यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के शरीर तक पहुंच जाता है। बच्चों को विशेष रूप से चिकनपॉक्स के रोगी से दूर रखें। घर से कम से कम निकलें। रोगी के पास साफ-सफाई का ध्यान रखें, जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।
”मैक्यूलर डिजनेरेशन” आंखों की एक गंभीर समस्या, जानें इसके कारण और लक्षण
गर्भावस्था में भी रखें खास ख्याल
प्रेगनेंसी के दौरान यदि किसी महिला को चिकनपॉक्स हो जाए, तो नवजात शिशु में संक्रमण का खतरा 70 प्रतिशत बढ़ जाता है। कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को भी यह वायरस आसानी से शिकार बना लेता है, इसलिए गर्भ ठहरने के 14 हफ्ते के बाद दी गई पावर बूस्टर डोज को वैरिसैला वायरस के बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इन्हें खाने से बचें
चिकनपॉक्स होने पर मरीज को फैट फूड, मीट, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, मसालेदार, सिट्रस फल और उनका जूस, अधिक नमक, चॉकलेट, पीनट बटर, मूंगफली, जंक फूड आदि चीजें न दें खाने के लिए।
विटामिन डी के सेवन से कम होता है कोलोन कैंसर का खतरा ?
क्या दें
पानी से भरपूर चीजें दें जैस गाजर का ताजा जूस, तरबूज, कीवी, नाशपाती आदि। दही, आइसटी और ठंडा पानी जैसी चीजें लेने से आराम मिल सकता है। चिकनपॉक्स के शुरू के तीन दिन दही और चावल ही खिलाना चाहिए।
नीम से नहला सकते हैं
चिकनपॉक्स के दौरान शुरुआत में नहीं नहाना चाहिए लेकिन तीसरे दिन के बाद पानी में दो से तीन घंटे नीम की पत्तियां डाल दें। नहाने के बाद पूरे बदन पर हल्दी या नीम का पेस्ट लगाएं। आप चाहें तो किसी अच्छे आयुर्वेदाचार्य से भी इस बारे में सलाह ले सकते हैं।