चिकन पॉक्स (छोटी माता) होने पर तुरंत करें इन चीजों से परहेज, जल्‍द म‍िलेगा आराम

What is Chickenpox : चिकनपॉक्स होने पर स्किन पर खुजली के साथ छोटे-छोटे दाने होने लगते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण, घरेलू उपचार और किन चीजों से करें परहेज?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 5, 2023 3:19 PM IST

What is Chickenpox : क्या आपकी स्किन पर छोटे-छोटे दाने होने लगे हैं? क्या इन दानों के साथ खुजली हो रही है? अगर हां, तो यह छोटी माता यानी चिकन पॉक्स की ओर इशारा कर सकता है। जी हां, चिकन पॉक्स एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्किन पर खुजली और दाने होने लगते हैं। यह परेशानी न सिर्फ छोटे बच्चों को होती है, बल्कि वयस्कों को भी चिकन पॉक्स की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होती है। खासतौर पर चिकन पॉक्स में आपको अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं चिकनपॉक्स होने पर क्या करें और इसके लक्षण क्या हैं?

क्या है चिकन पॉक्स - what is chickenpox?

चिकन पॉक्स को चेचक के नाम से जाना जाता है, यह दो तरह की होती है। जिसमें छोटी चेचक जिसे आम भाषा में छोटी माता भी कहा जाता है। वहीं, दूसरी बड़ी चेचक यानी बड़ी माता कहते हैं। यह एक संक्रामक समस्या है, जो वेरिसेला-जोस्टर वायरस (VZV) की वजह से होता है। वेरिसेला-जोस्टर वायरस जब हमारे शरीर पर अटैक करता है, तो इसकी वजह से स्किन पर छोटे या बड़े फफोले पड़ने लगते हैं। इन फफोलों में दाने, खुजली होने लगती है। कुछ लोगों को इस वायरस के कारण बुखार भी ह ो सकता है।

चिकनपॉक्स के लक्षण - Symptoms of Chickenpox

चिकनपॉक्स की स्थिति से जूझ रहे मरीजों को न सिर्फ स्किन पर खुजलीहोती है, बल्कि इसकी वजह से कई अन्य तरह की समस्या भी हो सकती है, जैसे-

  • काफी तेज बुखार आना
  • सिरदर्द जैसा महसूस करना
  • भूख में कमी
  • शरीर में थकान रहना
  • पेट या फिर छाती में दर्द जैसा महसूस होना
  • जी मिचलाना
  • दस्त, उल्टी इत्यादि लक्षण दिखने लगते हैं।

चिकन पॉक्स के घरेलू उपचार - Chicken Pox Home remedies

  • चिकनपॉक्स होने पर नीम के पानी से नहाएं, इससे खुजली और दाने कम हो सकते हैं। 
  • इस दौरान कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हर्बल टी का सेवन करें। 
  • स्किन पर तेज खुजली होने पर नाखूनों से न खरोचें, इसे हल्के हाथों से सहलाएं। 
  • स्किन पर ड्राईनेस महसूस होने पर नारियल या फिर सरसों का तेल लगाएं। 

चिकन पॉक्स में किन चीजों से करना चाहिए परहेज - what to avoid in chickenpox

चेचक या फिर छोटी माता होने पर आपको कुछ चीजों से परहेज की जरूरत होती है, जैसे-

  • इस स्थिति से जूझ रहे मरीजों को सोडियम युक्त आहार का कम से कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। 
  • कोशिश करें कि इस दौरान ट्रांस फैट या फिर ऑयली फूड्स का सेवन न करें। 
  • चिकनपॉक्स होने की स्थिति में खट्टे फलों जैसे- नींबू, संतरा, मौसमी जैसी चीजों का सेवन न करें। 
  • इस दौरान आपको गर्म मसालेदार खाना खाने से बचने की जरूरत होती है। 
  • कोशिश करें कि इस स्थिति में खड़े मसालों का कम से कम प्रयोग करें। 

चिकनपॉक्स होने की स्थिति में अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source