hamburger icon
A
Read in English

Chia Seeds with Milk Benefits: चिया सीड्स को दूध में मिलाकर पीने से दूर होगी एनीमिया, वजन होगा कम, ये रहे इसके अन्य फायदे

Chia Seeds with Milk Benefits: दुनिया भर में 40 करोड़ से भी अधिक महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। चिया सीड्स (Chia seeds) खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसका लाभ और भी अधिक होगा, जब आप इसे दूध में मिलाकर पिएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 14, 2020 8:03 PM IST

Chia Seeds with Milk Benefits: पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सबसे ज्यादा एनीमिया (Anemia in women) की शिकार होती हैं। खून में लाल रक्‍त कणिकाओं की कमी होने से एनीमिया (Anemia) की समस्या होती है। शरीर में खून की कमी होने से अक्सर थकान, सुस्ती, ऊर्जा की कमी महसूस होती है। एनिमिया (Anemia) आज पूरी दुनिया में एक आम समस्या बनती जा रही है। दुनिया भर में 40 करोड़ से भी अधिक महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। हालांकि, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर (Foods To Avoid Anemia) किया जा सकता है। आप चिया सीड्स का सेवन करना शुरू कर दें। चिया सीड्स (Chia seeds) खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसका लाभ और भी अधिक होगा, जब आप चिया सीड्स को दूध में (Chia Seeds with Milk Benefits) मिलाकर पिएंगे।

आयरन और सप्लीमेंट्स ही काफी नहीं

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन और फॉलिक एसिड के सप्लीमेंट्स का सेवन ही काफी नहीं है। एनीमिया से बचने के लिए रक्त निर्माण करने वाले (हीमोपोएटिक) पोषक तत्वों का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है। आयरन के साथ-साथ कई पोषक तत्व जैसे विटामिन बी 6, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, विटामिन सी, फ्लोएट और प्रोटीन भी इस समस्या को दूर करने के लिए जरूरी हैं। ये सभी पोषक तत्व रक्त निर्माण (हीमोपोएसिस) की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

एनीमिया के लक्षण (Symptoms of Anemia)

थकान, सुस्ती व आलस महसूस करना, हल्का सिरदर्द, रुक-रुक कर सांस लेना इसके लक्षण हैं। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं, उनकी त्वचा, आंखें, हथेलियां, मसूड़े और नाखून पीले पड़ जाते हैं। सामान्य खून की जांच बता देती है कि किसी को एनीमिया है या नहीं। एनिमिया से बच सकते हैं, लेकिन उसके लिए आप अपनी डायट में चिया सीड्स और दूध को साथ में जरूर शामिल करें।

दूध में मिलाएं चिया सीड्स (Benefits Of Consuming Milk And Chia Together) 

दूध के साथ चिया सीड्स मिलाकर पीने से कई फायदे (Chia Seeds with Milk Benefits) होते हैं। शरीर को चिया सीड्स के साथ ही दूध में मौजूद पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। ये दोनों ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। हड्डियों और मांसपेशियों को भी पोषण और मजबूती मिलती है। इस दूध को पीने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे, साथ ही एनीमिया की समस्या भी दूर होगी। आप एक गिलास दूध में एक या दो चम्मच चिया सीड्स डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। इसे सुबह नाश्ते में पिएं। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी ड्रिंक है।

Weight Loss Recipe: वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स से बनी यह हेल्दी रेसिपी, जानें चिया के फायदे

दूध में चिया सीड्स मिलाकर पीने के फायदे

1 यदि आप दूध में चिया सीड्स को साथ मिलाकर इसका सेवन (Health benefits of chia seeds with milk) करते हैं, तो शरीर में खून की कमी की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही वजन भी तेजी से कम होगा। जिन लोगों का वजन अधिक है, उन्हें इसका सेवन सप्ताह में दो-तीन बार जरूर करना चाहिए।

2 हड्डियां मजबूत होती हैं। चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को एंटी-एजिंग की समस्या को दूर करती है। स्किन की समस्याओं से बचना है, तो दूध और चिया का साथ में सेवन करें।

3 इस दूध को पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। चिया में फाइबर होता है, जो पेट के लिए बेहद हेल्दी होता है। इससे पेट साफ होता है। दूध में जब आप चिया मिलाते हैं, तो प्रोटीन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए यह बेहतरीन डायट हो सकता है।

Anemia: एनीमिया क्या है? जानिए इसके कारण और लक्षण

Anemia cure: शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं ये हेल्दी फूड्स