... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 3, 2018 11:49 AM IST
च्यूइंग गम चबाने से आपका पाचन ठीक रहता है। .© Shutterstock
च्यूइंगम का प्रयोग आप माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं मगर क्या आपको पता है कि च्यूइंगम आपके मुंह से जुड़ी कई परेशानियों को आसानी से खत्म कर सकता है।अभी तक आपने लोगों से च्यूइंगम खाने के नुकसानों के बारे में सुना होगा मगर हम आपको बता रहे हैं कि च्यूइंगम खाने से न सिर्फ आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं बल्कि दांतों और मुंह की कई समस्याएं भी आसानी से ठीक कर सकते हैं।
चेहरे और शरीर के फैट को करे कम
कई लोगों के चेहरे पर काफी फैट जमा हो जाता है जिसके कारण उनका चेहरा बड़ा दिखता है और डबल चिन की समस्या भी हो जाती है। जब आप च्यूइंगम चबाते हैं, तो आपके पूरे मुंह की एक्सरसाइज हो जाती है। इसलिए ये चेहरे के फैट को कम करता है और आपके मुंह को स्लिम और आकर्षक बनाता है। इसके अलावा च्यूइंगम खाने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है क्योंकि इसे खाने से भूख कम लगती है और आप ज्यादा मात्रा में खाना नहीं खाते हैं। च्यूइंगम चबाकर आप 11 कैलोरी हर घंटे घटा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बढ़ती उम्र में एसप्रिन लेना हो सकता है खतरनाक
दांत होंगे सफेद
अगर आप पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए हर तरह के उपाय अपना चुके हैं और आपके दांत अब भी पीले हैं, तो एक बार च्यूइंगम को भी आजमाएं। च्यूइंगम खाने से धीरे-धीरे दांतों का पीलापन दूर हो जाता है और आपके दांत एकदम साफ और सफेद हो जाते हैं।
मुंह की बदबू को करे दूर
किसी चीज को खाने के बाद मुंह में होने वाली बदबू को तो आप च्यूइंगम से दूर करते ही हैं मगर क्या आपको पता है कि लंबे समय की सांसों की बदबू को भी आप च्यूइंगम चबाकर धीरे-धीरे दूर कर सकते हैं। इसके लिए अच्छे फ्लेवर्ड च्यूइंगम का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें-अब गर्भनिरोधक गोलियों से कम होगा महिलाओं में गर्भाशय कैंसर का खतरा
पाचन भी रहेगा दुरुस्त
च्यूइंगम चबाने से आपका पाचन ठीक रहता है। दरअसल जब आप च्यूइंगम चबाते हैं तो आपके मुंह में ढेर सारी लार बनती है। यही लार भोजन के साथ मिलकर या च्यूइंगम के खाने के बाद आंतों में जाती है, तो आपके पाचन क्रिया में सहायता करती है।
मुंह की कई बीमारियों से छुटकारा
च्यूइंगम चबाने से आपके मुंह की एक्सरसाइज तो होती ही है, साथ ही इससे आपको मुंह की कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। दरअसल च्यूइंगम चबाते समय आपके मुंह में पर्याप्त लार और थूक बनता है। थूक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए दांतों की सामान्य परेशानियों जैसे कैविटी, दांतों का सड़ना, दांतों में कीड़े आदि की समस्या से ये थूक आपको बचाती है।