सुपारी चबाने की आदत छोड़ दें, हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां

स्वाद के लिए खाई जाने वाली सुपारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इससे दांत और मसूड़े तो खराब होते ही हैं, साथ ही कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 2, 2018 4:02 PM IST

भारत में पान खाने वालों की कोई कमी नहीं है। पान में चूना, कत्था, सुपारी आदि डालकर तैयार किया जाता है। कुछ लोग पान में सुपारी डाले बिना बिल्कुल भी खाना पसंद नहीं करते हैं। क्या आप जानते हैं कि सुपारी का अधिक सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?

सुपारी को तो लोग बतौर माउथ फ्रेशनर के तौर पर यूज करते हैं। स्वाद के लिए खाई जाने वाली सुपारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इससे दांत और मसूड़े तो खराब होते ही हैं, साथ ही कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

दिवाली 2018 : इन शारीरिक समस्याओं के दौरान बरतें खास सावधानी, नहीं तो बढ़ सकती है मुसीबत

मसूड़े होते हैं खराब

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो पान तो नहीं खाते हैं फिर भी हर दिन सुपारी खाने के शौकीन होते हैं। हर दिन सुपारी खाने से धीरे-धीरे आपके मसूड़े प्रभावित होने शुरू हो जाते हैं। इससे माउथ अल्सर होने का खतरा होता है।

हो सकता है मुंह का कैंसर

जो लोग नियमित रूप से पान खाते हैं, उन्हें इसमें सुपारी डलवाने से बचना चाहिए। पान में सुपारी और कास्टिक का चूना मिलाया जाता है। ये दोनों ही मुंह के कैंसर होने के खतरे को बढ़ाते हैं।

महिलाओं में लगातार बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, बचने के लिए स्वयं करें अपनी जांच

हाई ब्लड प्रेशर

यदि आपका ब्लड प्रेशर अधिक रहता है, तो लगातार सुपारी चबाने से भी बचें। इससे हाई ब्लड प्रेशर और खतरनाक रूप से बढ़ सकता है। साथ ही तनाव, चिंता, एकाग्रता, नींद की कमी आदि शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

घेघा कैंसर

सुपारी में बहुत अधिक मात्रा में एल्कलॉइड और पोलयफेनोल होता है। ये दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। सुपारी के लगातार सेवन से घेघा कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source