Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Chest Pain : सीने में दर्द (चेस्ट पेन) के कारण और संकेत को यूं पहचानें

जरूरी नहीं कि सीने में दर्द (chest pain) हार्ट अटैक का ही लक्षण हो। सीने में दर्द कई अन्य शारीरिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। जानें, चेस्ट पेन (chest pain) आपको किन और कारणों से हो सकता है...

Chest Pain :  सीने में दर्द (चेस्ट पेन) के कारण और संकेत को यूं पहचानें
Meeting oxygen requirement during a workout session gets hard for heart patients at times, which causes chest pain. © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : November 4, 2019 4:27 PM IST

क्या आपको चेस्ट पेन यानी सीने में दर्द (chest pain) महसूस होता है? यदि हां, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। अक्सर, कुछ लोगों को सीने में जलन या हल्का दर्द सा महसूस होता है। कई बार यह समस्या गैस, एसिडिटी के कारण भी हो जाती है, लेकिन बार-बार ऐसा हो तो बेहतर है कि आप एक बार डॉक्टर से इस समस्या की जांच करवा लें। ज्यादातर लोग चेस्ट पेन होने को हार्ट अटैक या कार्डियक पेन से जोड़कर देखते हैं, पर जरूरी नहीं कि ऐसा दिल से संबंधित समस्याओं के कारण ही हो रहा है। सीने में दर्द कई अन्य शारीरिक समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। जानें, चेस्ट पेन (chest pain) आपको किन और कारणों से हो सकता है...

सीने में दर्द के कारण (Causes of chest pain)

1. कई बार हार्ट अटैक के कारण भी सीने में तेज दर्द उठता है। इसमें दर्द सीने के बाईं तरफ होते हुए हाथों, कंधे तक पहुंच जाता है। लेकिन जब सीने में हल्का सा दर्द, ऐंठन जैसा महसूस हो, तो यह दिल की मांसपेशियों में इन्फ्लेमेशन के कारण भी होने लगता है। यह समस्या उतनी गंभीर नहीं होती है।

2. कई बार अधिक एक्सरसाइज करने से भी सीने में दर्द सा महसूस होने लगता है। कुछ लोगों को घंटों वर्कआउट करने से सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह हाइपरट्रोफिक कार्डियोमायोपैथी की तरफ इशारा करता है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो दिल में मौजूद मांसपेशियों के अधिक मोटे हो जाने के कारण होती है।

Also Read

More News

3. कई बार फेफड़ों में किसी भी तरह की कोई समस्या या बीमारी भी सीने में दर्द को बढ़ा देता है। फेफड़ों की परत में इन्फ्लेमेशन होने से भी सीने में दर्द हो सकता है। निमोनिया, अस्थमा के कारण भी यह समस्या देखी जा सकती है।

सीने में जलन से हैं परेशान, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 7 चीजें

4. कई बार एक्सीडेंट होने के कारण नसों में चोट लगने से वो सूज जाती हैं। इससे भी आपको सीने में दर्द महसूस हो सकता है। अचानक गिरने से छाती की हड्डियों में चोट लगने या फ्रैक्चर होने के कारण भी सीने में दर्द शुरू हो सकता है। पसलियों में सूजन होने को ऑस्टियोकॉन्ड्राइटिस (osteochondritis) कहते हैं। यह काफी हद तक सीने में दर्द का कारण बनता है।

5. स्पाइन में इंजरी, हर्पीज (herpes) यानी दाद-खाज के कारण नसों में सूजन हो जाती है। जिससे सीने में दर्द हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे गैस, अपच, एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स भी कई लोगों को परेशान करता है। इनकी वजह से भी अक्सर लोगों को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने लगती है। हालांकि, इन सभी उपरोक्त बताई गई समस्याओं के कारण आपको सीने में दर्द हो रहा है, यह खुद से जान पाना मुश्किल है, इसलिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से अपनी जांच जरूर करवा लें।

About the Author

... Read More