
Also Read
Chehre par Fatty Liver ke Lakshan: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है। यह भोजन को पचाने और ऊर्जा को संग्रहित करने में मदद करता है। लिवर शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है। आजकल लिवर से जुड़ी बीमारियों के मामलों में इजाफा देखने मिल रहा है। इसमें फैटी लिवर की समस्या भी एक है। फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है। डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित लोगों में फैटी लिवर की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। फैटी लिवर में, लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। यह कई गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। वैसे तो फैटी लिवर का इलाज संभव है, लेकिन कुछ मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। फैटी लिवर होने पर चेहरे पर कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। आइए, जानते हैं फैटी लिवर में चेहरे पर कौन-से लक्षण (Fatty Liver ke Lakshan in Hindi) दिखाई देते हैं।
वैसे तो चेहरे पर कई कारणों से खुजली की समस्या हो सकती है। लेकिन फैटी लिवर भी इसका एक मुख्य कारण हो सकता है। फैटी लिवर होने पर चेहरे पर खुजली महसूस हो सकती है। फैटी लिवर में चेहरे पर खुजली होना बेहद आम है। अगर आपको बार-बार चेहरे पर खुजली होती है। खुजली की वजह से आप परेशान हो जाते हैं, तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होना बेहद आम है। फैटी लिवर में चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या बढ़ जाती है। फैटी लिवर, पिग्मेंटेशन का कारण बन सकता है। दरअसल, लिवर शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। जब लिवर से टॉक्सिंस सही तरीके से नहीं निकल पाते हैं, तो इससे विषाक्त पदार्थ टिशू, खून और त्वचा में जमा हो जाते हैं। इसका असर चेहरे की त्वचा पर नजर आने लगता है। चेहरे पर पिग्मेंटेशन हो रही है, तो एक बार फैटी लिवर की जांच जरूर करवाएं।
लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों में त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है। चेहरे का पीलापन, फैटी लिवर का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, अगर चेहरे पर पीलापन नजर आ रहा है, तो इस स्थिति को काफी गंभीर माना जाता है। इस स्थिति में लिवर, बिलीरुबिन को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है। इसकी वजह से त्वचा और आंखों में पीलापन नजर आने लगता है। यह फैटी लिवर की लास्ट स्टेज होती है। इस स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।
अगर आपको चेहरे पर अक्सर ही रेडनेस बनी रहती है, तो इस स्थिति को ज्यादा लंबे समय तक नजरअंदाज न करें। चेहरे की रेडनेस, खराब लिवर का संकेत हो सकता है। फैटी लिवर होने पर चेहरे पर मुंहासे, जलन और रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समस्या बढ़ने पर यह रोजेशिया का कारण बन सकता है। चेहरे पर ज्यादा रेडनेस होने पर लिवर की जांच जरूर करवाएं।
चेहरे पर होने वाले रैशेज भी लिवर की बीमारी से संबंधित हो सकते हैं। चेहरे पर लाल निशान और दाने फैटी लिवर की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। चेहरे पर लाल निशान या फोड़े-फुंसियां नजर आए, तो इस संकेत को बिल्कुल अनदेखा न करें। दरअसल, फैटी लिवर की वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से त्वचा पर रैशेज और लाल निशान नजर आ सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।