... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
10 से 20 रुपये में मिलने वाली इन चीजों को रोजाना खाने से खुद-ब-खुद कम रहता है ब्लड प्रेशर, करें ट्राई
हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण है, इसमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं भी शामिल हैं। हाई ब्लड प्रेशर के यूं तो कोई सामान्य लक्षण नहीं है लेकिन अगर इस स्थिति को बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो जान जाने का खतरा बना रहता है। बात की जाए ब्लड प्रेशर को कम करने की तो कुछ लोग दवाओं के जरिए इसे कंट्रोल करते हैं जबकि कुछ लोग प्राकृतिक नुस्खों के सहारे बीपी को कंट्रोल रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के सेवन से बीपी अपने आप कम हो जाता है। जी हां, अगर आप दिन भर में इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर (high blood pressure) सामान्य रहता है और आप गंभीर बीमारियों से दूर रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाते ही हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है।
अगर आप दिन की शुरुआत यानी की नाश्ते में ओट्स खाकर करते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ओट्स में फाइबर की काफी मात्रा होती है और इसमें फैट कम पाया जाता है। इन दोनों पोषक तत्वों का संतुलन आपकी सेहत और ब्लड प्रेशर (high blood pressure) दोनों को बेहतर बनाने के लिए अच्छा माना जाता है।
दलिया शरीर के लिए बेहद हेल्दी और फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से समृद्ध होता है। ये सभी शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम कर हाई ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद करते हैं। इसे आप किसी भी वक्त खा सकते हैं।
केले में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा और सोडियम की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। अगर आप सुबह के वक्त 2 केले खाते हैं तो आपका हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure)अपने आप कम होना शुरू हो जाता है।
पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जी में फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नेशियम जैसे पौषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो पालक का जूस भी पी सकते हैं ये भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
मैग्नीशियम, पोटेशियम और अमीनो एसिड से भरपूर कद्दू के बीज हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। रोजाना एक चम्मच कद्दू के बीजों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर अपने आप कम हो जाता है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो रहा है तो दिन में 2-3 बार एक चम्मच किशमिश खाएं। ऐसा करने से हाई ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद मिलती है। किशमिश में पोटैशियम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो शरीर में सोडियम को कंट्रोल कर हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) को कम करने में मदद करता है।