hamburger icon
A
Read in English

ChatGPT की मानकर व्यक्ति ने छोड़ा नमक और हो गया इस दुर्लभ बीमारी का शिकार

What is Bromism: अमेरिका के एक व्यक्ति ने ChatGPT से पूछ कर नमक खाना बंद कर दिया और उसकी जगह सोडियम ब्रोमाइड का सेवन शुरु कर दिया जिसके कारण वह एक दुर्लभ बीमारी का शिकार हो गया।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 15, 2025 1:25 PM IST

Sodium Bromide Toxicity: आज के समय में लोगों की निर्भरता AI पर बढ़ती जा रही है, हर कोई अपने सवालों के जवाब AI से पूछ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई AI टूल्स से अपने सवाल पूछने लगा है बच्चों को अपनी पढ़ाई से लेकर, वयस्क लोग अपने करियर को लेकर और वहीं बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य को लेकर AI से सवाल पूछने लगे हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नही है कि हर बार AI टूल्स आपको सही जवाब ही बताएगा, क्योंकि ये AI टूल्स भी उसी तरह से जवाब देते हैं जिस तरह से उन्हें ऑनलाइन डाटा मिलता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें 60 वर्षीय व्यक्ति ने ChatGPT की मानकर नमक खाना बंद कर दिया, जिस कारण से उसे दुर्लभ बीमारी का सामना करना पड़ा।

ChatGPT ने बोला तो नमक कर दिया बंद

रिपोर्ट्स की मानें तो 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने ChatGPT से कुछ ऐसा सवाल पूछा जिसमें उसे इस AI टूल ने नमक और सोडियम क्लोराइड के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया। फिर व्यक्ति ने पूछा कि इसकी जगह पर क्या खाना चाहिए, जिससे ChatGPT ने उसे सोडियम ब्रोमाइड का सेवन करने की सलाह दी। यहीं से व्यक्ति ने अपने AI टूल्स की मानकर गलती कर दी।

(और पढ़ें - नमक खाना बंद करने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं?)

हो गए इस दुर्लभ बीमारी का शिकार

जब ChatGPT ने नमक की वैकल्पिक चीजों के बारे में बताया जो कि जरूरी नहीं है कि खाने के लिए ही इस्तेमाल की जाएं बल्कि साफ-सफाई के उद्देशय से भी बताया था। लेकिन जब व्य्कति ने सोडियम ब्रोमाइड लेना शुरु किया तो तीन महीने बाद शरीर में सोडियम ब्रोमाइड टॉक्सिसिटी शुरु हो गई और इस समस्या को ब्रोमिस्म कहा जाता है।

क्या है ब्रोमिस्म

सरल शब्दों में कहें तो यह सोडियम ब्रोमाइड के साइड इफेक्ट के रूप में शरीर में होने वाली एक समस्या है, जिसे ब्रोमिस्म कहा जाता है। यह आमतौर पर 19 वीं व 20वीं शताब्दी में ज्यादा देखी जाती है और के समय में यह एक दुर्लभ बीमारी है। उस समय में सोडियम ब्रोमाइड का उपयोग एक सीडेटिव (नशा करने वाली या सुन्न करने वाली दवा) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

(और पढ़ें - कम नमक खाने के क्या फायदे हैं?)

एक्सपर्ट्स ने किया सावधान

दुनियाभर के तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को अपनी हेल्थ के लिए AI टूल्स पर निर्भर न होने की सलाह देते हैं। हालांकि, इन टूल्स से सलाह ली जा सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ किसी अच्छे हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लेते रहना चाहिए। किसी भी AI टूल्स से पूछकर किसी दवा, सप्लीमेंट्स के सेवन शुरू या बंद नहीं करना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट व अन्य हेल्दी लाइफस्टइल हैबिट्स भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपनाने चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

रोजाना कितना नमक खाना चाहिए

हर व्यक्ति की उम्र व स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार नमक सेवन करने की मात्रा भी अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 4 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।

ज्यादा नमक खाने से क्या होगा

ज्यादा नमक खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं जैस हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

पूरी तरह से नमक बंद कर दिया जाए तो क्या होगा

नमक शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है और इसे बंद कर देने पर मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ सकता है।