hamburger icon
A
Read in English

Health Tips: बदलते मौसम में सेहत पर होता है ये असर, जानें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार की परेशानी होती है. कुछ लोगों में सर्दी-खांसी भी सर्दियों के अंत में होती है. मौसमी संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स अपनाने चाहिए. बदलते मौसम का सेहत पर बुरा असर रोका जा सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 12, 2020 12:44 PM IST

Health Tips: फरवरी का महीना सर्दी के जाने का मौसम है. इस समय दिन में धूप तेज होती है और रात में ठंड बढ़ जाती है. बदलता मौसम सेहत के लिए हानिकारक होता है. आपकी जीवनशैली और खान-पान अगर ठीक नहीं है तो आप बीमार पड़ सकते हैं. इस मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, शरीर में दर्द, पेट की बीमारी होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. जैसे-जैसे सर्दी कम होती जाती है संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जाता है.

इस बदलते मौसम में कॉमन कोल्ड और सर्दी-जुकाम बुखार का खतरा सबसे ज्यादा होता है. सर्दी-जुकाम और खांसी के साथ बुखार होने का मतलब है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है. जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है तब आपको संक्रामक फ्लू जैसी बीमारियों से बचने की जरूरत है. सर्दी-जुकाम व कॉमन कोल्ड से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय.

मौसमी बीमीरियों से कैसे बचें | Seasonal Health Tips 

इस पर डॉक्टर्स सुझाव देते हैं कि मौसमी बीमारी सर्दी-जुकाम और बुखार से बचने के लिए शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहिए. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं. बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत दिलाते हैं ये 4 घरेलू उपचार.

ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करें

बदलते मौसम में सेहत ठीक रहे इसके लिए आपको डेली डाइट में ग्रीन टी या ब्लैक टी का सेवन करना चाहिए. ग्रीन टी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती और बीमारियों का खतरा कम होता है. Tips for Cough : जब सर्दी-जुकाम से बंद हो जाए नाक, तो इन उपायों से तुरंत खोलें बंद नाक.

विटामिन डी और विटामिन सी फूड्स

संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए संतुलित भोजन खाना चाहिए. हेल्दी डाइट के साथ-साथ खाने में विटामिन डी और विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए. विटामिन सी के लिए नींबू, आंवला, संतरा जैसे फूड्स को शामिल करना चाहिए. Eating curd in cough-cold : क्या सर्दी-जुकाम होने पर दही खाने से बचना चाहिए ?

जीवनशैली में बदलाव

बदलते मौसम में जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए. सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए. छोटे बच्चों को गुनगुना पानी ही पीलाना चाहिए. समय पर नहाना चाहिए. घर की सफाई और कपड़ो की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.