
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Changes in the body before kidney damage: हमारे शरीर के अंदर मौजूद ज्यादातर अंग जरूरी होते हैं, लेकिन कुछ अंग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगातार काम करना पड़ता है। जब भी शरीर के जरूरी अंगों की बात आती है तो सबसे पहले नाम हार्ट, लिवर और किडनी आदि का आता है। किडनी हमारे शरीर महत्वपूर्ण अंग होता है और अगर किसी कारण से ये अंग काम करना बंद कर दे तो शरीर के अन्य कई अंग भी प्रभावित हो जाते हैं। इसलिए किडनी को हेल्दी रखना जरूरी है और इसे हेल्दी रखने के लिए सिर्फ सही डाइट व लाइफस्टाइल ही नहीं बल्कि शरीर में होे वाली किसी भी बदलाव पर भी नजर रखना जरूरी है। इस लेख में हम आपको शरीर में होने वाले ऐसे ही कुछ बदलावों के बारे में बताने वाले हैं, जो किडनी डैमेज होने का संकेत दे सकते हैं और समय पर इनकी पहचान कर लेना गुर्दे को खराब होने से बचा सकता है।
किडनी से जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी होने के कारण यूरिन में बदलाव होना काफी आम बात है। इसलिए यदि किसी व्यक्ति को अचानक से पेशाब के रंग में बदलाव, बदबू आना या फिर पेशाब में झाग बनने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं, तो यह किडनी से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। बहुत ज्यादा या बहुत कम पेशाब आना भी खराब किडनी का संकेत हो सकता है।
बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि मल में किसी प्रकार का बदलाव होना भी आपकी किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। खासतौर पर मल के रंग में बदलाव, पतला मल आना और मल से अजीब बदबू आना भी किडनी से जुड़ा कोई संकेत हो सकता है और खासतौर पर जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़े लक्षण महसूस हो रहे हैं, उन्हें ये लक्षण इग्नोर नहीं करना चाहिए।
त्वचा में किसी प्रकार का बदलाव होना सिर्फ स्किन डिजीज नहीं बल्कि किडनी डिजीज का संकेत भी हो सकता है। खासतौर पर तेज खुजली, ड्राई स्किन और किसी हिस्से में सूजन आना भी स्किन में बदलाव का संकेत हो सकता है। इसलिए जिन लोगों को स्किन से जुड़ी यह समस्या हो रही है, उन्हें अपनी किडनी की जांच भी करा लेनी चाहिए, ताकि इसे डैमेज होने से पहले ही रोका जा सके।
बहुत ही कम लोग नींद से जुड़े लक्षणों को किडनी डिजीज का अंदाजा लगा पाते हैं, लेकिन कई ऐसे नींद से जुड़े विकार हैं और खराब किडनी का संकेत हो सकते हैं। खास तौर पर रात को बार-बार उठना या ठीक से नींद न आ पाना किडनी से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। बार-बार पेशाब आने से जुड़े भी कई लक्षण हो सकते हैं, जिसके कारण भी आपकी नींद प्रभावित हो जाती है।
जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो इसके कारण रक्त में विषाक्त पदार्थ मिलने लगते हैं और इसका सीधा असर आपके शरीर की एनर्जी पर पड़ता है। दिन में कमजोरी व थकान महसूस होना, बहुत ज्यादा नींद आना आदि भी किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है और ऐसे लक्षणों को जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए।