Lunar Eclipse 2022: क्या सूर्य ग्रहण की तरह प्रेगनेंसी में नहीं देखना चाहिए चंद्र ग्रहण भी, हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है चंद्र ग्रहण

जब सूर्य ग्रहण लगता है तो लोगों को विशेष प्रकार की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, चंद्रग्रहण के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है कि चंद्र ग्रहण का लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 16, 2022 1:40 PM IST

Lunar eclipse effects on health: खगौलिक विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण जैसी स्थितियों का बहुत महत्व है। आज चंद्र ग्रहण है जो कि वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देगा। चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि, जब सूरज की किरणें ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर पड़ती हैं तो 'ब्लड मून'(Blood Moon) दिखाई देता है। इस स्थिति में हरी और नीली छटाएं छुप-सी जाती हैं और केवल लाल या ऑरेंज कलर दिखायी देता है जिससे चंद्रमा पूरी तरह लाल दिखायी देता है।  यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) का अनुमान है कि यह चंद्र ग्रहण छह घंटे तक चल सकता है और यह पूर्णिमा के दिन ही हो सकता है। बता दें कि 16 मई 2022 का दिन पूर्णिमा है।

क्या चंद्र ग्रहण में खाना-पीना चाहिए ?

जब सूर्य ग्रहण लगता है तो लोगों को विशेष प्रकार की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। सूर्य ग्रहण में सूरज की तरफ सीधा देखने से बचने, भोजन ना बनाने और खाना ना खाने जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी हैं। वहीं, चंद्रग्रहण के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है कि चंद्र ग्रहण का लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है और ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरह की गलतियां स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। आइए यहां इसी बारे में बात करते हैं कि हमारी सेहत पर चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ता है। (Health impact of lunar eclipse)

हालांकि, ऐसे कोई वैज्ञानिक तथ्य उपलब्ध नहीं हैं जो ये साबित कर सकें कि चंद्र ग्रहण हमारे स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित करता है लेकिन, कुछ मान्यताएं ऐसी भी हैं जिनके अनुसार लोगों को चंद्रग्रहण में अपना और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए, वर्ना इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

चंद्ग ग्रहण देखने से हेल्थ को होते हैं ये नुकसान

  • कुछ लोगों का मानना है कि चंद्र ग्रहण के दौरान पीने का पानी चंद्रमा की किरणों के सम्पर्क में आने से दूषित (lunar eclipse can contaminate drinking water)  हो जाता है। इसीलिए, पहले से रखा गया पानी नहीं पीना चाहिए।
  • इसी तरह पकाकर रखा गया भोजन (pre cooked food) भी चंद्र ग्रहण के दौरान खराब हो जाता है और खाने लायक नहीं रह जाता।
  • गर्भास्था के दौरान महिलाओं को चंद्र ग्रहण लगने पर घर के अंदर ही रहना चाहिए। उन्हें बाहर उजाले में नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि, ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण की रोशनी की छाया पड़ने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
  • ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण से महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, कुछ स्थानों पर ऐसा भी कहा जाता है कि यह समय गर्भधारण के लिए बहुत अच्छा होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source