Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lunar Eclipse Impact In Hindi: साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा। यह एक खगोलीय घटना है, जिसमें चंद्रमा अपने अक्ष कर घूमते हुए पृथ्वी और सूरज के बीच आ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का व्यक्ति की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए, जानते हैं चंद्र ग्रहण का शरीर के किन हिस्सों पर बुरा प्रभाव पड़ता है?
ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारी आंखों पर पड़ता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा की किरणें अशुद्ध हो जाती हैं। इस दौरान नग्न आंखों से ग्रहण को देखने से रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है। यही वजह है कि ग्रहण को नग्न आंखों से देखने की मनाही होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान निकलने वाली पैराबैंगनी किरणें स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रहण का प्रभाव हमारी पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहण के दौरान भोजन करने की मनाही होती है। क्योंकि ग्रहण के दुष्प्रभाव से भोजन और पानी दूषित हो जाता है। ऐसा खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
गर्भवती महिलाएं महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहना चाहिए।
अगर आप रखा हुआ भोजन कर रहे हैं, तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर ही उन चीजों का सेवन करें।
चंद्र ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से न देखें।
ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र पहनने चाहिए।