Chandra Grahan 2020: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें दिन, तारीख, समय, बरती जानें वाली कुछ सावधानियां

वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को पड़ने वाला है। यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) उपछाया ग्रहण है, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहण के समय कुछ समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण 2020 का किन-किन लोगों और स्थितियों में नाकारात्मक असर पड़ता है-

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 29, 2020 12:25 AM IST

वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) 30 नवंबर को पड़ने वाला है। बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को दिन में 1 बजकर 4 मिनट पर चंद्र ग्रहण (Moon Eclipse 2020) शुरू होगा और 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस बार यह चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse November 2020) प्रशांत महासागर, अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया आदि में नजर आएगा। भारत के लोगों को चंद्र ग्रहण का नजारा नहीं देखने को मिलेगा। चूंकि, यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) उपछाया ग्रहण है, इसलिए भारत में नहीं दिखेगा। यहां सूतक काल भी नहीं होगा और ना ही किसी कार्य को करने पर रोक-टोक होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। संभवत: वृषभ राशि में जन्मे लोगों को ग्रहण के समय कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण 2020 का किन-किन लोगों और स्थितियों में नाकारात्मक असर पड़ता है-

ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

- ग्रहण लगने के दौरान प्रकृति में हानिकारक किरणों का प्रभाव होता है। कुछ कार्यों को चंद्र ग्रहण के दौरान करने से बचना चाहिए।

- कहते हैं इस समय अन्न और जल का सेवन नहीं करना चाहिए।

- स्नान भी ग्रहण के खत्म होने पर करने की सलाह दी जाती है।

- नंगी आंखों से ना तो चंद्र ग्रहण और ना ही सूर्य ग्रहण देखना चाहिए। वैसे, जितना नुकसान सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से होता है, उतना चंद्र ग्रहण देखने से नहीं होता।

गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

  • ग्रहण का असर गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) पर अधिक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ग्रहण काल के दौरान पूरे वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है।
  • ग्रहण में प्रेग्नेंट महिलाएं घर से ना निकलें वरना ग्रहण का नेगेटिव असर आपके गर्म में पल रहे शिशु पर भी हो सकता है।
  • कुछ भी खाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लें।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं ग्रहण काल के समय अपने पास छुरी, चाकू, कैंची, ब्लेड आदि धारदार चीजें ना रखें और ना ही इस्तेमाल करें। कहा जाता है कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का आंखों पर असर

विशेषज्ञों के अनुसार, चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए किसी भी स्पेशल ग्लासेज की जरूरत नहीं पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण या पूर्ण चंद्र ग्रहण, दोनों ही आप खुली आंखों (Chandra Grahan 2020 Eye Safety in hindi) से देख सकते हैं। इसके लिए किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत नहीं होती है। हां, आप चाहें तो इनका इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपको ग्रहण का नजारा खूबसूरत, साफ और नजदीक नजर आए। इसके लिए आपको किसी स्पेशल फिल्टर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

5 जुलाई को फिर है चंद्र ग्रहण, शिशु की देखभाल के लिए गर्भवती इन 7 बातों का रखें खास ख्याल

चंद्र ग्रहण 2020: नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देखना कितना सुरक्षित, जानिए एक्सपर्ट की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source