
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 31, 2019 3:12 PM IST
कैमोमाइल टी दिलाती है पीरियड पेन से राहत ।
कैमोमाइल टी (Chamomile Tea) कैमोमाइल के सूखे फूलों (Remedy for Menstrual Pain) से बनती है। विभिन्न स्टडीज़ में बताया गया कि, कैमोमाइल टी को पेट से जुड़ी परेशानियों और पीरियड्स (Remedy for Menstrual Pain) के दौरान होने वाली दिक्कतों से राहत दिलाती है।
पीरियड पेन से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इससे , राहत पाने के लिए कुछ नैचुरल रेमेडिज़ और घरेलू नुस्खों की सलाह अक्सर, घर की बड़ी महिलाएं देती हैं। इन्हें सेफ और असरकारक माना जाता है। इसीलिए, कई वर्षों से लोग इन्हें आज़माते आ रहे हैं। ऐसी ही एक नैचुरल रेमेडी है कैमोमाइल के फूलों से बनी चाय। जिसे, पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है।
कैमोमाइल के फूलों में फ्लेवेनॉयड्स( Flavonoids) नामक केमिकल्स होते हैं। जो, अपने राहत दिलाने वाले गुणों के कारण, एक औषधिय प्रभाव डालते हैं। इनके फूलों से बनी चाय को पीरियड पेन से राहत दिला सकती है। पीरियड्स के समय होने वाले पीरियड क्रैम्स की गम्भीरता को कम करने का काम करती है ये चाय।
साल 2010 में प्रकाशित एक स्टडी में इसे सिद्ध किया गया। जहां, महीने भर तक कैमोमाइळ चाय पीने वाली महिलाओं के पीरियड पेन और पीरियड क्रैम्प्स की समस्या मे कमी देखी गयी। इसीलिए, ऐसा कहा गया कि, कैमोमाइल के फूलों से बनी चाय पीने से मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प्स की परेशानी से राहत मिलती है।
यह हर्बल टी बनाने के लिए, एक मुट्ठी कैमोमाइल के फूलों (Chamomile Tea) को एक गिलास सादे पानी के साथ 5 मिनट उबालें। इसे, छानकर पी जाएं। या फिर, फूलों को तेज़ गर्म पानी में डालें और 10 मिनट ढंककर रखें। जब, फूलों का सार पानी में मिल जाए। तो, छान कर पीएं।
Gym Mistakes 2020: क्या आप जिम जाते हैं? साल 2020 में ना करें जिमिंग से जुड़ी ये आम ग़लतियां