hamburger icon
A
Read in English

एक्सरसाइज करने से क्यों बढ़ने लगता है सर्वाइकल का दर्द? ये गलतियां कर रहे हैं तो हो सकती है परमानेंट नर्व डैमेज

Neck Pain Causes: एक्सरसाइज करना हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा है, लेकिन कुछ खास मामलों में गलत तरीके से एक्सरसाइज करना सर्वाइकल दर्द का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 28, 2026 8:12 PM IST

Cervical Neck Pain: दिनचर्या का ज्यादातर हिस्सा ही एक अनहेल्दी लाइफस्टाइल में बदल चुका है, अब आप कंप्यूटर पर करने वालों को ही देख लीजिए। ज्यादातर लोग अपने दिन का ज्यादातर समय कंप्यूटर पर काम करते हुए निकाल देते हैं। उन्हें अच्छे से पता है कि दिनभर की यह आदत उनके शरीर के वजन को बढ़ा रही है और डायबिटीज व हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा रही है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि कंप्यूटर पर लंबे समय से काम करना सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या गर्दन के दर्द को भी बढ़ा रही होती है। वहीं इस दर्द को दूर करने और फिट रहने के लिए आज के समय में लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रहे हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

लेकिन ऐसा भी हर बार नहीं होता क्योंकि, कुछ खास समस्याओं के लिए की गई एक्सरसाइज के साथ करने पर ही फायदा देती है। खासतौर पर सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या गर्दन के दर्द से जूझ रहे लोगों को। गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से दर्द और ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं हम आपको डरा नहीं रहे हैं, मगर कुछ गंभीर मामलों में यह स्थिति नर्व डैमेज तक का कारण बन सकती है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और वो 4 आम गलतियां जो अक्सर की जाती हैं।

एक्सरसाइज करने से सर्वाइकल का दर्द

हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में एक हमारी सर्वाइकल स्पाइन यानी रीढ़ की हड्डी का ऊपर वाला हिस्सा भी होता है। गलत पोस्चर, अचानक झटका लगना या लंबे समय तक गर्दन पर ज्यादा तनाव रहने से नसों पर दबाव बढ़ जाता है। फिर जब एक्सरसाइज के दौरान रीढ़ की हड्डी सही एलाइनमेंट पर नहीं रहती, तो सर्वाइकल डिस्क और नर्व्स प्रभावित हो जाती हैं, जिससे दर्द, झनझनाहट और जकड़न की समस्या बढ़ जाती है।

बिना वार्म-अप न करना

एक्सरसाइज करने से पहले वार्म-अप करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन वार्म-अप किए बिना सीधे एक्सरसाइज शुरू करना आपकी सबसे बड़ी गलती है। असल में इससे मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और गर्दन पर अचानक से दबाव पड़ता है, जिससे नर्व्स को नुकसान पहुंच सकता है और दर्द बढ़ जाता है। यहां तक कि सिर्फ सर्वाइकल पेन से बचने के लिए ही नहीं बल्कि कई कई मसल इंजरी से बचने के लिए एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है।

गलत पोस्चर अपनाना

जब आप गर्दन को झुकाकर, कंधों को आगे की ओर झुकाकर या रीढ़ को टेढ़ा रखकर एक्सरसाइज करते हैं तो इससे सर्वाइकल का दर्द और बढ़ जाता है। खासतौर पर डेडलिफ्ट, पुश-अप्स और वेट ट्रेनिंग में के दौरान गलत पोस्चर बेहद खतरनाक हो सकता है। खासतौर देखा गया है कि लोग सोते समय गलत पोस्चर अपना लेते हैं और उसके कारण अगले दिन उन्हें गर्दन में दर्द महसूस होता है।

ज्यादा वजन उठाना

अक्सर जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में लोग अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने लगते हैं। लेकिन शायद ही आप जानती हो कि इससे गर्दन और कंधों की नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और यही दबाव आगे चलकर परमानेंट नर्व डैमेज का कारण बन सकता है। इसलिए कभी भी ज्यादा वजन नहीं उठाना चाहिए और कम वजन उठाने से पहले भी आपको एक बार गर्दन की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने की सलाह दीजाती है।

दर्द को नजरअंदाज करना

आपकी इन गलतियों की वजह से आपको दर्द महसूस होता है और फिर जब आपको एक्सरसाइज के दौरान गर्दन में तेज दर्द, हाथों में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस होता है तो आप उसे नजरअंदाज कर फिर भी अभ्यास जारी रखते हैं,जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को गर्दन में दर्द या फिर गर्दन में भारीपन जैसा महसूस होने लगा है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।