Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक प्रमुख कैंसर की बीमारी है और यह अन्य कैंसर रोगों को बीच कोमन भी है। आंकड़ों की बात करें तो यह वैश्विक स्तर पर महिलाओं में चौथा सबसे आम कैंसर है। भारत में यह महिलाओं में दूसरा सबसे आम और मृत्यु दर के मामले में भी दूसरा सबसे आम कैंसर है। इनमें से अधिकांश मामले और मौतें निम्न और मध्यम आय वाले क्षेत्रों में होती हैं, जहां रोकथाम, जांच और उपचार सेवाओं तक पहुंच सीमित या ना के बराबर है। डॉ. कौशल किशोर यादव, सीनियर कंसल्टेंट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम बताते हैं कि बढ़ती प्रभावी जांच और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) के कैंसर की घटनाएं कम हो रही हैं। 90 के दशक में यह भारत में महिलाओं से संबंधित सबसे आम कैंसर था और अब यह स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है।
सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) के लगातार संक्रमण के कारण होता है, यह एक सामान्य यौन प्रसारित संक्रमण है जो त्वचा, जननांग क्षेत्र और गले को प्रभावित कर सकता है। अधिकांश एचपीवी संक्रमण से नुकसान नहीं होता है और अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ उच्च जोखिम वाले एचपीवी संक्रमण, सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) में असामान्य कोशिकाओं के विकास का कारण बन सकते हैं, जो उपचार न किए जाने पर अंततः कैंसर में बदल सकते हैं।
उपचार की उपलब्धता और सुविधा के साथ अब 5 साल तक जीवित रहने की दर स्टेज 1 में 90% से अधिक और स्टेज 2 में 80% से अधिक है। स्क्रीनिंग का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य प्रारंभिक स्टेज की बीमारी की पहचान करना और उन्हें जल्द से जल्द संभव उपचार प्राप्त करने के लिए बढ़ावा देना है। यह गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के खतरे को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। प्रीकैंसर घाव का उपचार क्रायोथेरेपी, लूप इलेक्ट्रोसर्जिकल एक्सिशन प्रक्रिया (एलईईपी) या कोल्ड कोगुलेशन सहित अन्य तरीकों से किया जा सकता है।
प्रभावी जांच और समय पर उपचार के कारण पिछले दशकों की तुलना में सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की मृत्यु दर में 70% से अधिक की कमी आई है। स्क्रीनिंग और शीघ्र उपचार की अधिक सुविधा के चलते प्रत्येक वर्ष इसमें 3% से अधिक की कमी जारी रह सकती है।
सर्वाइकल कैंसर को रोकने के कुछ प्रभावी तरीके हैं, जैसे एचपीवी के खिलाफ टीकाकरण और प्रीकैंसर घावों की समय से जांच और उपचार। एचपीवी टीकाकरण, उच्च जोखिम वाले एचपीवी टाइप (16 और 18) के कारण होने वाले 90% सर्वाइकल कैंसर को रोक सकता है, और यौन विकसित होने से पहले 9-14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए इस टीके को लगवाने की सलाह दी जाती है। स्क्रीनिंग से सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) में असामान्य कोशिकाओं का पता लगाया जा सकता है, इससे पहले कि वे कैंसरग्रस्त हो जाएं, और कैंसर को विकसित होने से रोकने के लिए, सही उपचार इन कोशिकाओं को हटा या नष्ट कर सकता है।
इन चुनौतियों का समाधान करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन में तेजी लाने के लिए, दुनिया भर के देशों ने 2030 तक तीन वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध किया है:
ये लक्ष्य सबसे अच्छे उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य और मॉडलिंग अध्ययनों पर आधारित हैं, और सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए डब्ल्यूएचओ की वैश्विक रणनीति के अनुरूप हैं। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने से 2050 तक सर्वाइकल कैंसर से 40 मिलियन से अधिक नए मामलों और 10 मिलियन मौतों को रोका जा सकता है।