hamburger icon
A
Read in English

Cervical Cancer के बाद क्या प्रेग्नेंसी हो सकती है? डॉक्टर बता रहे हैं जो हर महिला को पता होना चाहिए

Is it possible to become a mother after having Cervical Cancer: सर्वाइकल कैंसर का इलाज पूरा करवाने के बाद हर महिला के दिमाग में एक ही सवाल आता है कि क्या क्या सर्वाइकल कैंसर के बाद मां बनना संभव है (Cervical Cancer ke Baad Pregnant Hona Possible Hai)?

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 13, 2026 10:58 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Hemant Deshpande

Is it possible to become a mother after having Cervical Cancer: भारतीय महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ती हुई बीमारी है। सर्वाइकल कैंसर से ठीक होने के बाद महिलाओं के मन में कई प्रकार के सवाल आते हैं। इन सवालों की लिस्ट में पहला सवाल होता है- क्या सर्वाइकल कैंसर होने के बाद भी मैं मां बन सकती हूं?

इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. हेमंत देशपांडे बताते हैं कि हां सर्वाइकल कैंसर के इलाज के बाद किसी भी महिला के लिए मां बनने की संभावना है। अगर किसी महिला में सर्वाइकल कैंसर बहुत शुरुआती अवस्था में पकड़ा जाए, तो फर्टिलिटी-सेविंग ट्रीटमेंट किया जा सकता है। इससे महिला के मां बनने की संभावना रहती है।

सर्वाइकल कैंसर और फर्टिलिटी के बीच कनेक्शन

डॉ. हेमंत देशपांडे के अनुसार,सर्वाइकल कैंसर सीधे तौर पर अंडाशय (Ovaries) को प्रभावित नहीं करता, लेकिन जब कोई महिला सर्वाइकल कैंसर का इलाज करवाती है, तो इस दौरान जिस प्रक्रिया को अपनाया जाता है, उससे महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। यही कारण है सर्वाइकल कैंसर का इलाज करवा रही महिलाओं के लिए ये जानना जरूरी है कि सर्वाइकल कैंसर किस स्टेज में पकड़ा गया, सर्वाइकल कैंसर का प्रकार (Histopathology) क्या है और कैंसर के इलाज के लिए इलाज के कौन से मेथड को अपनाया गया है।

क्या सर्वाइकल कैंसर के बाद मां बनना संभव है?

हां, अगर किसी महिला का सर्वाइकल कैंसर शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ गया है, तो फर्टिलिटी-सेविंग ट्रीटमेंट करने की सलाह दी जाती है। इस ट्रीटमेंट के बाद सर्वाइकल कैंसर से रिकवर होने वाली महिलाएं मां बन सकती हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-

  1. सर्वाइकल कोनाइजेशन (Cervical Conization)- डॉ. हेमंत देशपांडे का कहना है कि सर्वाइकल कोनाइजेशन में महिलाओं के सर्विक्स के कैंसरग्रस्त हिस्से को शंकु (Cone) के आकार में निकाल दिया जाता है। इससे गर्भाशय पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। सर्वाइकल कैंसर के इलाज में ये तरीका उन महिलाओं के लिए अपनाया जाता है, जिनका कैंसर बहुत ही सीमित क्षेत्र में फैलता है।
  2. रैडिकल ट्रैकलेक्टॉमी (Radical Trachelectomy)- सर्वाइकल कैंसर के इलाज का ये टेक्निकल तरीका है। इसमें महिलाओं के सर्विक्स को पूरी तरह से हटा दिया जाता है लेकिन गर्भाशय (Uterus) को सुरक्षित रखा जाता है।

इन दोनों ही स्थितियों में सर्वाइकल कैंसर से रिकवर करने वाली महिलाएं मां बन सकती हैं।

सर्वाइकल कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी पर क्या करती है रिसर्च

The Lancet Oncology और Gynecologic Oncology मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से रिकवर होने के बाद कुछ मरीजों में रैडिकल ट्रैकलेक्टॉमी के बाद सफल प्रेग्नेंसी और डिलीवरी संभव है। सर्वाइकल कैंसर के बाद कंसीव होने वाली प्रेग्नेंसी को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी माना जाता है।

सर्वाइकल कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी के जोखिम

डॉ. देशपांडे बताते हैं कि सर्वाइकल कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी काफी हद तक संभव है, लेकिन इस तरह की प्रेग्नेंसी में कुछ जोखिम भी रहते हैं। इन जोखिमों में शामिल हैः

  • बिना किसी कारण गर्भपात
  • समय से पहले डिलीवरी (Preterm Birth)
  • सर्वाइकल इंसफिशिएंसी
  • मां और बच्चे को इंफेक्शन का खतरा

निष्कर्ष

सर्वाइकल कैंसर का मतलब यह नहीं है कि मां बनने का सपना हमेशा के लिए टूट जाएगा। किसी महिला में सर्वाइकल कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में चल जाए और इसका इलाज सही समय पर और सही तरीके से हो, तो महिला का मां बनना संभव है।

Highlights

  • सर्वाइकल कैंसर के बाद मां बनना संभव है।
  • सर्वाइकल कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी हाई- रिस्क प्रेग्नेंसी है।
  • सर्वाइकल कैंसर के बाद प्रेग्नेंसी इलाज पर निर्भर करती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।