... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 28, 2020 1:25 PM IST
Ceragem Benefits: सेराजेम के फायदे इस थेरपी के इलाज |TheHealthSite Hindi
बीमारियों के इलाज का सेराजेम थेरपी (Ceragem Therapy) भी एक तरीका है. दुनियाभर में बीमारियों के इलाज के कई तरीके हैं. लाइलाज बीमारियों का इलाज सेराजेम थेरपी से किया जाता है. सेराजेम थेरेपी के फायदे (Ceragem Benefits) जानने से पहले इसके बारे में जान लेना चाहिए. इतिहास की नजर से देखें तो सेरेजाम थेरेपी दक्षिण कोरिया से शुरू हुई है. विश्वभर में सबसे पुरानी थेरेपी के तौर पर भी सेराजेम को जाना जाता है. इस थेरेपी के नाम पर एक साउथ कोरिया में कंपनी भी है. जो बीमारियां लाइलाज हैं उनका उपचार सेराजेम थेरपी के माध्यम से किया जाता है. सेराजेम थेरपी का उपयोग वेट लॉस (Ceragem Therapy For Weight Loss) में भी किया जाता है.
यह एक तरह की थेरपी है जो आसाध्य या लाइलाज बीमारियों के इलाज में उपयोग की जाती है. यह दक्षिण कोरिया के इलाज पद्धति पर आधारित थेरपी है. वर्तमान समय में सेराजेम थेरपी आधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाती है. सेराजेम थेरपी के माध्यम से रूमेटाइड अर्थराइटिस का इलाज किया जाता है. सेराजेम थेरपी के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जाता है.
सेराजेम थेरपी के माध्यम से लकवा का इलाज किया जाता है. डॉक्टर्स मानते हैं कि सेराजेम थेरपी हड्डियों के माध्यम से इलाज करती है. सेराजेम थेरपी में रीढ़ की हड्डी को फोकस किया जाता है. इस थेरपी के माध्यम से शरीर को हड्डियों के माध्यम से मजूबत बनाया जाता है. इस थेरपी से आपकी यंग लुक ताउम्र रह सकती है बरकरार.
इलाज की नजर से देखें तो सेराजेम थेरपी के माध्यम से लकवा, अर्थराइटिस और हड्डियों के दर्द का उपचार किया जाता है. जो लोग नर्व सिस्टम खराब होने की वजह से लकवा रोग के शिकार हो जाते हैं उनका इलाज सेराजेम थेरपी के माध्यम से किया जा सकता है. घुटनों के दर्द और जोड़ों के दर्द में भी सेराजेम थेरपी का उपयोग किया जाता है.
शरीर की हड्डियों और नर्व में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए भी सेराजेम थेरपी लाभदायक होती है. अगर आपके कमर और जोड़ों में अकड़न की परेशानी होती है तो आप सेराजेम थेरपी की मदद ले सकते हैं.
जो लोग किसी बीमारी के शिकार नहीं हैं वो भी सेराजेम थेरपी का फायदा उठा सकते हैं. इस थेरपी की मदद से आप उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों रोग के शिकार नहीं होते हैं.
वजन घटाने में भी सेराजेम के फायदे मिलते हैं. जो लोग मोटापा के शिकार होते हैं उनके लिए वेट लॉस सेराजेम थेरेपी की जाती है. इस थेरेपी के इस्तेमाल से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है.