Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, सबको फिट बनाने वाली रूपल ने बताए PCOD/PCOS ठीक करने वाले योगा

आज हम आपको इस लेख में सेलिब्रिटी योगा एक्सपर्ट रूपल सिद्धपुरा के बताए 5 ऐसे योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जो पीसीओडी और पीसीओएस को ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, सबको फिट बनाने वाली रूपल ने बताए PCOD/PCOS ठीक करने वाले योगा

Written by Vidya Sharma |Updated : December 31, 2025 2:22 PM IST

PCOD And PCOS Ko Kaise Treat Kare: आजकल हर कोई अपनी बीमारियों से परेशान है। खासकर महिलाओं की बात करें तो ज्यादातर महिलाएं पीसीओडी और पीसीओएस से परेशान हैं और इसका ट्रीटमेंट ले रही हैं। लेकिन दवाइयों से पहले अगर आप योग का सहारा लें तो काफी हद तक आपको आराम मिल सकता है। लेकिन कौन से योग करें? अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो फिक्र न करें।

रूपल सिद्धपुरा एक सेलिब्रिटी योग गुरु हैं, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वह आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक को योग कराती हैं। उन्होंने 5 ऐसे योगासनों के बारे में बताया है जो पीसीओडी और पीसीओएस को कम करने में मदद करेंगे। आइए हम इन योगासनों के फायदों और करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

बद्ध कोणासन

इसे आप बटरफ्लाई पोज भी कह सकते हैं। यह ओवेरीज को स्टीमुलेट करता है और पेल्विक ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे करने का तरीका बहुत ही ज्यादा आसान है। आपको जमीन पर आलती-पालती मारकर बैठना है। अब आप अपने पैरों के पंजों को आपस में मिलाएं और फिर हाथों से पकड़ लें। अब आप पंजे को जोड़े रखें और घुटनों को तितली के पंख की तरह सामान्य गति में ऊपर नीचे करें।

Also Read

More News

बद्ध कोणासन के बाद करें हलासन

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप हलासना करते हैं तो यह थायराइड को रेगुलेट करने और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन की मसाज करने में मदद करता है। साथ ही पीसीओडी और पीसीओएस के लिए तो यह फायदेमंद है ही। आपको बस जमीन पर लेट कर अपनी कमर से निचले शरीर को ऊपर उठाकर सिर के पीछे ले जाएं।

सेतु बंधासन

सेतु बंधासन को अंग्रेजी में ब्रिज पोज भी कहा जाता है। यह दिमाग को शांत करने और थाइरॉयड फंक्शन को सपोर्ट करने में मदद करता ह। इसके लिए आप जमीन में पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब अपने घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ें और पंजों पर टिका दें। इसके बाद कमर को सीधा रखते हुए हिप्स को ऊपर उठाएं। इसी पोजिशन में 30 सेकंड के लिए रहें और फिर कमर को नीचे जमीन पर रख दें।

मलासना

यह वह पोजीशन है जिसमें हम मल त्याग करते हैं। इसलिए इसे मलासना कहा जाता है, लेकिन रुपल ने इसे करने का दूसरा तरीका बताया है। इसे करने के लिए आप मल करने की पॉजिशन में बैठें और फिर पंजो को बाहर की ओर खोलें। अब अपने हाथों को आगे की बजाय पीछे की ओर से जोड़ें। इससे आपके हिप्स खुलते हैं, डाइजेशन इम्प्रूव होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी भी ठीक होती है। पीसीओडी और पीसीओएस के लिए यह योगासन तो बहुत ही लाभकारी है।

कैमल पोज

जैसा की नाम से स्पष्ट है, कैमल यानी की उंठ की तरह बनना। यह पोज एनर्जी को बूस्ट करने और एंडोक्राइन ग्लैंड को स्टीमुलेट करने में मदद करता है। आपको पहले अपने पीछे की ओर पैर मोड़कर जमीन पर बैठ जाना है। इसके बाद आपको अपने ऊपर के आधे शरीर को उठाना है।

जैसे आप किसी को प्रपोज कर रहे हों। अब आप अपने दोनों हाथों को पीछे ले जाते हुए और कमर को पीछे की ओर बैंड करते हुए पैरों पर हाथ रख दें। आप देखेंगे कि आप उल्टे डी के आकार के हो गए हैं। यह पोज बहुत ही आसान है और सभी महिलाएं इसे कर सकती हैं।

इसके अलावा योग गुरु ने वक्रासन, पश्चिम मोट्टो आसन, प्रायांकसना आदि जैसे कई योगासनों को पीसीओडी और पीसीओएस के लिए फायदेमंद बताया है। आप इन सभी योगासनों को कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • पीसीओडी और पीसीओएस आजकल कई महिलाओं को अपनी चपेट में ले रहा है।
  • महिलाएं दवाइयां शुरू करने से पहले एक बार योग का सहारा ले सकती हैं।
  • वक्रासन, पश्चिम मोट्टो आसन, प्रायांकसना आदि पीसीओडी और पीसीओएस के लिए फायदेमंद है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

पीसीओएस से राहत के उपाय क्या हैं?

पीसीओएस के लक्षणों से आराम पाने के लिए डाइट, एक्सरसाइज, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डॉक्टरी सहायता बहुत कारगर साबित हो सकता है।  

पीसीओएस के लक्षण क्या हैं?

इर्रेग्यूलर पीरियड्स के अलावा मोटापा,  एक्ने और ऑयली स्किन, शरीर और चेहरे पर बालों की ग्रोथ बढ़ जाना,थकान, कमजोरी और एंग्जायटी जैसी समस्याएं पीसीओएस के लक्षण हो सकती हैं।

महिलाओं में पीसीओडी के लक्षण क्या हैं?

पीसीओडी  में महिलाओं को इर्रेग्यूलर पीरयड्स, हेयर फॉल, चेहरे पर पिम्पल्स, फेशियल हेयर बढ़ने और मोटापा बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पीसीओडी के कारण गर्भधारण में भी परेशानी आ सकती है।

महिलाएं PCOD से बचने के लिए क्या सावधानियां बरत सकती हैं?

मोटापा या अनहेल्दी फूड पीसीओडी का खतरा बढ़ा सकता है। इसीलिए, अपना वजन कम करें। इसके साथ ही हेल्दी डाइट अपनाएं,  नियमित एक्सरसाइज करें और अल्कोहल और स्मोकिंग जैसी आदतें छोड़ने से पीसीओडी का रिस्क कम किया जा सकता है।