• हिंदी

पेनिस में फ्रैक्चर (penile fractures): कारण, लक्षण और इलाज

पेनिस में फ्रैक्चर (penile fractures): कारण, लक्षण और इलाज

अगर आपका एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स चल रहा है, तो संभल जाएं, इससे आपके पेनिस में फ्रैक्चर हो सकता है!

Written by Editorial Team |Published : October 3, 2017 3:15 PM IST

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि जब पेनिस में हड्डी ही नहीं होती है, तो इसमें फ्रैक्चर कैसे हो सकता है, तो आप गलत सोचते हैं। आपको बता दें कि पेनिस में भी फ्रैक्चर हो सकता है। हालांकि यह नियमित फ्रैक्चर से अलग है। मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट यूरोलोजिस्ट और एंडरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुमित मेहता के अनुसार,पेनिस फ्रैक्चर का मतलब पीनाइल शाफ्ट के सख्त झिल्लीदार अस्तर ( membranous lining) का टूटना है। यह इरेक्शन के दौरान ब्लड फ्लो बढ़ने से सख्त हो जाती है। आपको बता दें कि फ्रैक्चर पेनिस के शाफ्ट में कहीं भी हो सकता है। यह एक सीरियस इंजरी है, जो व्यक्ति की सेक्स परफॉरमेंस को प्रभावित कर सकती है और बहुत दर्द हो सकता है।

पेनिस फ्रैक्चर के सामान्य कारण क्या हैं?

अफसोस की बात यह है पेनिस में फ्रैक्चर उस समस्य हो सकता है जब सेक्स के दौरान उत्तेजित होते हैं और आपके लिंग में पूरा तनाव होता है। जाहिर है गलत पोजीशन में सेक्स करने या किसी अन्य कारण आपको यह समस्या हो सकती है। वैसे आपको यह समस्या नीचे बाताई गई सेक्स पोजीशन की वजह से हो सकती है।

Also Read

More News

वुमन ऑन टॉप- डॉक्टर मेहता के अनुसार, यह पोजीशन पुरुषों के लिए खतरनाक होती है। कोई भी ऐसी पोजीशन जिसमें पेनिस को अननैचुरल तरीके से बेंड करना पड़ता है उससे फ्रैक्चर हो सकता है। इस पोजीशन में महिला पार्टनर आपके ऊपर होती है और उसका सारा वजन आपके पेनिस वाले हिस्से पर होता है, यहां जरा सी भी चूक आपके लिए मुसीबत बन सकती है।

डॉगी स्टाइल पोजीशन- अध्ययन के अनुसार, यह पोजीशन रिस्की होती है। गलत तरीके से जबरदस्ती पेनिट्रेशन करने से पेनिस के टूटने का खतरा होता है।

सेक्सुअल एक्साइटमेंट- सेक्स के दौरान बिस्तर पर पलटने से भी पेनिस के टूटने का खतरा होता है। जब पेनिस में इरेक्शन होता है तो कपड़े पहनने या उतारने से भी पेनिस के टूटने का खतरा होता है।

ब्लंट इंजरी- डॉक्टर के अनुसार, पेनिस के लिए ब्लंट इनजरी बनने वाली कोई भी एक्टिविटी इसके टूटने का कारण बन सकती है। इसमें उत्तेजना के साथ हस्तमैथुन भी शामिल है। पुरुष बिना किसी लुब्रिकेंशन के इस्तेमाल किये बिना पेनिस को जोर से पकड़ते हैं जिससे फ्रैक्चर हो सकता है।

तनावपूर्ण स्थिति में सेक्स करना- द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तनावपूर्ण स्थिति में सेक्स करने से आपके पेनिस में चोट लग सकती है।

एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स- इसी अध्ययन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि एक्स्ट्रमैरिटल अफेयर्स से पेनिस फ्रैक्चर का खतरा होता है। जाहिर है इस तरह के कपल्स को हमेशा होटल का कमरा नहीं मिल पाता है, इसलिए उन्हें जहां भी मौका मिलता है वो सेक्स करते हैं। किसी भी स्थिति और किसी भी जगह सेक्स करने से चोट लगने की अधिक संभावना रहती है।

उम्र बढ़ना- इरेक्टाइल प्रॉब्लम के अलावा उम्र बढ़ना भी पेनिस फ्रैक्चर को बढ़ा सकता है। इसलिए इस उम्र में सेक्स करना खतरनाक साबित हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ कंनेक्टिव टिश्यू कम बनते हैं।

ब्लीडिंग और कंनेक्टिव टिश्यू- डॉक्टर मेहता के अनुसार, पुरुषों में ब्लीडिंग डिसऑर्डर से भी इंजरी का खतरा बढ़ सकता है और कुछ दुर्लभ कंनेक्टिव टिश्यू डिजीज से भी पेनिस फ्रैक्चर का कारण बन सकती हैं।

पेनिस फ्रैक्चर के सामान्य लक्षण क्या हैं?

  • पेनिस अगर टूटता है तो उस दौरान अचानक चटकने की आवाज आती है और दर्द के साथ इरेक्शन खत्म हो जाता है।
  • इसमें चोट और जख्म के मुताबिक सामान्य या जरूरत से ज्यादा दर्द हो सकता है।
  • पेनिस में सामान्य से ज्यादा झुकाव, सूजन और छूने में लिंग सख्त लगता है
  • पेशाब करने में दर्द होता है और पेशाब के साथ खून भी आता है।

पेनिस फ्रैक्चर के मामले में आपको क्या करना चाहिए?

अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस होते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, इसके लक्षणों की अनदेखी करने से पर्मानेंट डिसेबिलिटी का खतरा हो सकता है। स्मॉल टीयर्स को सर्जरी के बिना भी इलाज किया जा सकता है लेकिन मूत्रमार्ग के मामले में सर्जिकल रिपेयर की जरूरत पड़ सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.Reis, L. O., Cartapatti, M., Marmiroli, R., Oliveira Júnior, E. J. D., Saade, R. D., & Fregonesi, A. (2014). Mechanisms predisposing penile fracture and long-term outcomes on erectile and voiding functions. Advances in urology, 2014.

2.Barros R, Schulze L, Ornellas AA, Koifman L, Favorito LA. Relationship between sexual position and severity of penile fracture. Int J Impot Res. 2017 Sep;29(5):207-209. doi: 10.1038/ijir.2017.24. Epub 2017 Jun 29. PubMed PMID:28659630

3.Barros, R., L. Schulze, A. A. Ornellas, L. Koifman, and L. A. Favorito. “Relationship between sexual position and severity of penile fracture.” International journal of impotence research (2017).

4.Wani, I. (2008). Management of Penile Fracture. Oman Medical Journal, 23(3), 162–165.

5.Greenberg, M. I. (Ed.). (2005). Greenberg’s text-atlas of emergency medicine. Lippincott Williams & Wilkins.

6.Kramer, A. C. (2011). Penile fracture seems more likely during sex under stressful situations. The journal of sexual medicine, 8(12), 3414-3417.