पानी पीने के बाद भी लगती है प्यास? इसके पीछे हो सकते हैं ये 4 बड़े कारण
पानी पीने के बाद भी लगती है प्यास? इसके पीछे हो सकते हैं ये 4 बड़े कारण
क्या आपको भी बार- बार प्यास लगने की समस्या होती है, तो कोई आम बात नहीं है। बार- बार ज्यादा प्यास लगना कई गंभीर बीमारियों का संकेत देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : June 15, 2026 9:14 AM IST
बार- बार प्यास लगना कई बीमारियों का संकेत होता है।
गर्मी में तेज धूप, लू और ज्यादा तापमान के कारण प्यास लगना बहुत ही आम बात है। लेकिन गर्मी में बार- बार पानी पीने के बाद भी आपको प्यास लग रही है तो यह सिर्फ गर्मी का असर नहीं बल्कि एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की रिसर्च बताती है कि ज्यादा प्यास लगना (Polydipsia) डायबिटीज, लिवर और शरीर में किसी गंभीर बीमारी का कारण हो सकता है। प्यास लगने के साथ- साथ बार- बार पेशाब आना, थकान, मुंह सूखना या अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें तो यह और भी गंभीर समस्या हो सकती है।
बार-बार प्यास लगने के प्रमुख कारण
डिहाइड्रेशन - डिहाइड्रेशन के कारण सबसे ज्यादा प्यास लगती है। अत्यधिक गर्मी, अधिक पसीना, दस्त, उल्टी या पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिसर्च के अनुसार डिहाइड्रेशन होने पर प्यास, चक्कर आना, मुंह सूखना और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
डायबिटीज- बार-बार प्यास लगना और बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी बताती है कि जब खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, तो शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने लगता है। इससे शरीर में धीरे- धीरे पानी की कमी होने लगती है और आपको बार- बार प्यास लगती है।
लार का न बनना- जब लार ग्रंथियां पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनती, तो मुंह सूखने लगता है और बार-बार प्यास महसूस हो सकती है। जो लोग गर्मी के मौसम में कम पानी पीते हैं उनके शरीर में लार भी कम बनता है।
सोडियम का सेवन- जो लोग अपने खाने में ज्यादा तला हुआ या मसालेदार चीजों को शामिल करते हैं, उनमें भी बार- बार प्यास लगने की समस्या देखी जाती है। दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के डायरेक्ट डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थ शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देते हैं। इसके कारण को पानी की संतुलन बनाने में मुश्किल होती है और आपको बार- बार प्यास महसूस होने लगती है।
गर्मी में सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
बार-बार प्यास से राहत पाने के उपाय
अगर आपको भी बार- बार प्यास लगने की समस्या हो रही है, तो आप नीचे बताए गए उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।
डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें।
बार-बार प्यास लगना हमेशा सामान्य बात नहीं होती। डिहाइड्रेशन, डायबिटीज, अधिक नमक का सेवन, दवाओं के साइड इफेक्ट जैसे कोई फैक्टर शामिल हैं। अगर आपको बार- बार प्यास लगने के साथ- साथ पेशाब आना, ब्लड शुगर बढ़ा हुआ होने की समस्या हो रही है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। बार- बार प्यास लगने की स्थिति में अपने डॉक्टर से मिलें और इलाज करवाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.