Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Yellow color urine symptoms: गर्मियों में पीले रंग का पेशाब आना आम बात है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है या पेशाब का रंग बहुत गहरा पीला, बदबूदार या जलन के साथ है, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह शरीर में पानी की कमी से लेकर गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि पेशाब का रंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। सामान्य रूप से हल्का पीला रंग शरीर के हाइड्रेशन का संकेत होता है, लेकिन यदि पेशाब गहरा पीला, नारंगी, भूरा या लाल रंग का हो, तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। गाढ़ा पीला रंग डिहाइड्रेशन, नारंगी या भूरा रंग लीवर की समस्या और लाल रंग किडनी या मूत्र मार्ग में खून का संकेत हो सकता है। अगर पेशाब के रंग में असामान्यता लगातार बनी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करने की सलाह दी जाती हैं। इसलिए आज हम आपको पेशाब का रंग पीला दिखने के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस समय शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है, क्योंकि गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है। जब शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होता, तो पेशाब गाढ़ा पीला या यहां तक कि हल्का भूरा भी दिख सकता है। यह डिहाइड्रेशन का पहला संकेत होता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
अगर पेशाब का रंग पीला के साथ-साथ बदबूदार है या पेशाब करते समय जलन होती है, तो यह यूरिन इन्फेक्शन का लक्षण हो सकता है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा पाई जाती है, लेकिन पुरुषों में भी हो सकती है। इसलिए ऐसा कोई भी संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आपका पेशाब गहरे पीले से नारंगी या भूरे रंग का हो रहा है, तो यह लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है। यह स्थिति पीलिया या हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी होता है।
अगर आपका पेशाब गाढ़ा है तो कई मामलों में यह किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है। अगर इसके साथ कमर में दर्द, शरीर में सूजन या उल्टी जैसा महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह किडनी संक्रमण या पथरी जैसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकता है।
कई बार विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स या कुछ विशेष दवाइयों के सेवन से पेशाब का रंग पीला हो सकता है। यह आमतौर पर हानिकारक नहीं होता और शरीर से अतिरिक्त पोषक तत्व बाहर निकलने का संकेत देता है। लेकिन अगर पेशाब लगातार गहरा हो और साथ में थकान या दर्द हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
– दिनभर खूब पानी पिएं (कम से कम 8-10 गिलास)
– पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा लें
– अत्यधिक पीलापन दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।