
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 1, 2023 10:55 AM IST
Preventing Vector Born Diseases: मॉनसून के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। बरसात में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा होता है और बरसाती बीमारियों (f vector-borne diseases) के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ावा देखा जाता है। मॉनसून में बारिश का पानी, गड्ढों में जमा पानी, नमी और फफूंद के अलावा साफ-सफाई में कमी के कारण भी बरसात में कई तरह की बीमारियां तेजी से फैलती हैं। वहीं, दूषित पानी, असुरक्षित तरीके से रखे गए भोजन और साफ-सफाई की कमी के कारण पेट से जुड़ी बीमारियां, गैस्ट्रो और डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इनकी वजह से उल्टी-मतली (vomiting), डिहाइड्रेशन (dehydration) और पेट में दर्द (abdominal pain) जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ( Causes Of Vector Born Diseases In Monsoon)
जैसा कि बारिश में मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां मच्छर की वजह से फैलती हैं जबकि, टायफॉइड और कॉलेरा जैसी बीमारियां दूषित पानी की वजह से फैलती है। इन बीमारियों के कारण शरीर के अंदरूनी अंगों और गैस्ट्रोइंस्टेटाइल ट्रैक्ट को नुकसान पहुंचता है। बरसाती बीमारियों के के कारण बार-बार उल्टी होने, पेट में दर्द और डायरिया जैसे गम्भीर लक्षण दिखायी दे सकते हैं।
बरसात का पानी जमा होने से मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है। इन मच्छरों से बचने के लिए अपने घर के आसपास पानी ना जमा होने दें. गमला-बाल्टी और पानी की टंकियों को साफ करें। इसी तरह कूलर और एसी से टपकने वाले पानी की समस्या पर भी ध्यान दें और उसे ठीक कराएं। इस तरह मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है।
घर से बाहर जाते समय बच्चे को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं। उन्हें कचरे या पानी के आसपास खेलने से रोकें।
पानी को उबालकर ठंडा करें और उसके बाद ही पीएं। वॉटर फिल्टर का इस्तेमाल करें। पीने का पानी जमा करते समय भी उसे सुरक्षित जगह पर रखें और ढंककर रखें।
अपने हाथों को हमेशा साफ रखें। साबुन-पानी से बार-बार हाथ धोएं। खाना खाने से पहले और बाथरूम से लौटने के बाद हाथ जरूर धोएं। इससे बैक्टेरिया और कीटाणुओं के प्रसार को रोका जा सकता है और इससे कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।