Vaginal Swelling: वेजाइना (योनि) में सूजन होने के इन 5 कारणों को ना करें नजरअंदाज
वेजाइनल इंफेक्शन कुछ महिलाओं में सूजन का कारण बन सकता है। कुछ अन्य कारण भी वेजाइनल स्वेलिंग यानी वेजाइना में सूजन के लिए जिम्मेदार (Causes of Vaginal Swelling) हो सकते हैं....
Causes of Vaginal Swelling in Hindi: वेजाइना महिलाओं के शरीर का एक बेहद ही नाजुक और महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसमें जरा सी भी परेशानी होने पर चिंता का विषय हो सकता है। वेजाइना में खुजली, जलन, किसी भी तरह का इंफेक्शन, अधिक दुर्गंध आना, वेजाइनल डिस्चार्ज होना और वेजाइना में सूजन होने जैसी समस्याओं को भूलकर भी नजरअंदाज करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर, वेजाइना में सूजन होने के कई कारण होते हैं। कई बार वेजाइना में सूजन (vaginal swelling) प्रेग्नेंसी, पीरियड्स, फिजिकल रिलेशन बनाने से भी हो जाता है। वेजाइनल इंफेक्शन भी कुछ महिलाओं में सूजन का कारण बन सकता है। आपको कुछ अन्य कारणों को जानकर इस समस्या का इलाज जरूर करना चाहिए। वेजाइनल स्वेलिंग को डॉक्टर से जरूर दिखाएं। इसके कुछ लक्षण भी नजर आ सकते हैं जैसे बुखार होना, वेजाइना में दर्द, ब्लीडिंग आदि। कुछ अन्य कारण भी वेजाइनल स्वेलिंग यानि वेजाइना में सूजन के लिए जिम्मेदार (Causes of Vaginal Swelling in Women) हो सकते हैं....
वेजाइना में सूजन होने के कारण (Causes of Vaginal Swelling in Hindi)
1 कुछ महिलाएं वेजाइना को साफ करने के लिए कुछ प्रोडक्ट्स, वेजाइनल वॉश का इस्तेमाल करती हैं। कई बार आप अपनी पैंटी को जिस सर्फ, साबुन, लिक्विड सोप से साफ करती हैं, उसके कारण भी इनमें मौजूद केमिकल तत्व वेजाइना को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे योनि (Vagina) में खुजली हो सकती है। कई बार लोकल क्वालिटी के सैनेटरी पैड, टैम्पोन आदि भी वेजाइना में सूजन हो जाती है।
2 वेजाइना में यीस्ट इंफेक्शन होना भी सूजन का कारण बन सकता है। यीस्ट इंफेक्शन होने पर वेजाइना से डिस्चार्ज, सूजन, दर्द आदि समस्या हो हो सकती है। यीस्ट इंफेक्शन को नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से जरूर मिलें।
3 कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के कारण भी वेजाइना में सूजन हो सकता है। जैसे-जैसे शिशु का विकास गर्भ में होता है, पेल्विस पर अधिक दबाव पड़ने लगता है, इससे भी वेजाइनल स्वेलिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको दर्द पेशाब करते समय असहज महसूस करने जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं।
4 कई बार कुछ महिलाओं को सेक्सुअली ट्रांस्मिटेड इंफेक्शन जेनाइटल हर्पीज (Genital herpes) होने के कारण भी योनि में सूजन हो जाती है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है। यह हर्पीज वायरस के कारण होता है। जेनाइटल हर्पीज होने के कारण आपको दर्द, खुजली, छोटे घाव आदि हो सकते हैं। ये ही बाद में अल्सर और पपड़ी या स्कैब्स (scabs) का रूप ले लेते हैं। इससे शरीर और वेजाइना में दर्द, हल्का बुखार आदि समस्याएं हो सकती हैं। इससे भी वेजाइना में सूजन हो सकती है।
5 जब आप पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती हैं, तो वेजाइना का ड्राई होना सही नहीं है। उसे लुब्रिकेट होना चाहिए। लुब्रिकेट नहीं होने पर फ्रैक्शन के कारण वेजाइना में सूजन बढ़ सकती है। इससे वेजाइना में मौजूद मुलायम टिशू को नुकसान पहुंचता है। इससे आपको और भी अधिक दर्द, ब्लीडिंग शुरू हो सकती है।