भारत में लगातार क्यों बढ़ रहे हैं थायराइड के मामले, रिसर्च में इन 5 कारणों को बताया गया है सबसे अहम

देश में थायराइड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। एक रिसर्च में कुछ कारणों के लिए इसके लिए जिम्मेदार माना गया है। आइए, जानते हैं इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 23, 2026 12:36 PM IST

Thyroid Causes in Hindi: आजकल थायराइड एक आम समस्या बन गई है, कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। भारत में भी थायराइड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। दरअसल, थायराइड रोग तब होता है जब यह ग्रंथि हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा करती है। यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। थायराइड ग्रंथि में होने वाले दो सबसे आम रोग-हापरथायराइडिज्म और हाइपोथायराइयडिज्म हैं। एक रिसर्च के अनुसार, देश में थायराइड के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और इसके पीछे कुछ कारणों को जिम्मेदार बताया गया है। आइए, विश्व थायराइड दिवस (जो हर साल 25 मई को मनाया जाता है) के मौके पर जानते हैं थायराइड के मुख्य कारणों के बारे में-

1. आयोडीन की कमी

आयोडीन की कमी को थायराइड केस बढ़ने का एक मुख्य कारण माना गया है। दरअसल, शरीर को थायराइड हार्मोन बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में आयोडीन की जरूरत होती है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो थायराइड रोग विकसित हो सकता है। इसके अलावा, खराब न्यूट्रिशन को भी थायराइड डिसऑर्डर का बड़ा कारण माना गया है।

2. धूम्रपान और तंबाकू

जो लोग धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं, उनमें थायराइड का खतरा ज्यादा हो सकता है। रिसर्च में भी धूम्रपान को थायराइड केस बढ़ने का अहम कारण माना गया है। दरअसल, तंबाकू आयोडीन, थायराइड हार्मोन और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। धूम्रपान और तंबाकू खाने से ऑटोइम्यून थायराइड डिजीज का खतरा भी बढ़ता है।

3. ये फूड्स

रिसर्च में कुछ खास प्रकार के फूड्स जैसे- दाल, बीन्स और दही को भी थायराइड के बढ़ते मामलों का कारण माना गया है। ज्यादा मात्रा में दही या बीन्स का सेवन करने से थायराइड हार्मोन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसकी वजह से थायराइड ग्रंथि में सूजन आ सकती है। सोडा प्रोडक्ट्स, पत्तागोभी और कुछ मामलों में डेयरी प्रोडक्ट्स भी थायराइड का कारण बन सकते हैं। खासकर, आयोडीन इनकेट कम होता है तब इसकी संभावना बढ़ जाती है।

4. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन

प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी थायराइड का खतरा बढ़ता है। रिसर्च में कहा गया है कि प्रोसेस्ड फूड्स में भले ही नमक ज्यादा होता है, लेकिन इनमें न्यूट्रिएंट्स काफी कम होते हैं, जिससे थायराइड रोग विकसित होने का जोखिम ज्यादा रहता है।

5. अधिक उम्र और मोटापा

बढ़ती उम्र में थायराइड रोग का खतरा ज्यादा बना रहता है। इसके अलावा, जो लोग मोटापे से जूझ रहे हैं उनमें भी थायराइड रिस्क ज्यादा रहता है।

Disclaimer: थायराइड केस बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। इसलिए थायराइड रोग से बचाव के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। वजन कंट्रोल में रखें और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन न करें। अगर थायराइड का कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत टेस्ट कराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source