Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाओं में होने वाली पेट से संबंधित ये समस्याएं हो सकती हैं इन बीमारियों का संकेत

महिलाओं में होने वाली कुछ पेट की समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से गंभीर पेट के रोग हो सकते हैं। जानें, उन बीमारियों के बारे में यहां...

महिलाओं में होने वाली पेट से संबंधित ये समस्याएं हो सकती हैं इन बीमारियों का संकेत

Written by Anshumala |Updated : June 29, 2021 1:04 PM IST

Causes of Stomach Pain in Women: महिलाओं को जब पीरियड्स होता है, तो पेट दर्द की समस्या (Causes of Stomach Pain) होती है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण होते हैं, जो पेट दर्द को बढ़ाते हैं। कई बार कुछ भी उल्टा-सीधा खाने, खराब जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या में बदलाव के कारण भी पेट की समस्या (Stomach pain) महिलाओं में बढ़ जाती है। महिलाएं अपने घर, ऑफिस के कामकाज, बच्चों की देखभाल में इतनी व्यस्त रहती हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं देती हैं। कई बार बैक्टीरियल, फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं भी पेट से संबंधित समस्याओं (Causes of stomach pain) को बढ़ाती हैं। यदि आपको भी पेट से संबंधित कुछ समस्याएं लगातार परेशान करती हैं, तो इन्हें नजरअंदाज ना करें, क्योंकि ये आगे चलकर दूसरी समस्याओं (stomach problem in women) को जन्म दे सकते हैं....

पेट में दर्द हो सकता है गंभीर

यदि आपको पेट में अक्सर दर्द रहता है और दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है, तो यह अपेंडिक्स हो सकता है। अपेंडिक्स की समस्या महिलाओं को अधिक परेशान करती है। अपेंडिक्स का दर्द दाईं तरफ नीचे होता है। एब्डॉमिनल पेन के दौरान गैस, दस्त भी हो सकता है।

कब्ज बने रहना ठीक नहीं

क्या आपको लगातार कब्ज रहता है? यदि हां, तो इससे आपको थायरॉयड, इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम भी हो सकता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर ना जाने से भी कब्ज होता है। कब्ज से पेट फूला-फूला सा रहता है। डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करके आप कब्ज की समस्या दूर कर सकती हैं।

Also Read

More News

डायरिया पेट की समस्याओं का बनता है कारण

जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसी वजह से डायरिया की समस्या होती है। डायरिया के कारण पेट और रेक्टम में दर्द रहने लगता है। कई बार क्रोन रोग (Crohn's Disease) और सिलियक डिजीज (Coeliac Disease) की समस्या भी हो जाती है। डायरिया होने पर डॉक्टर से मिलें, क्योंकि इससे शरीर का पानी निकल जाता है। आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सूजन, गैस से हो सकता है कोलाइटिस

पुरुषों की ही तरह महिलाओं को भी पेट में सूजन, गैस, अपच की समस्या होती है। ये सभी समस्याएं आपको 6-7 दिनों से ज्यादा नजर आती है, तो इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए सही नहीं है। गैस, सूजन कई बार क्रोन्स डिजीज, कोलाइटिस, लैक्टोज इन्टॉलरेंस से होने वाली एलर्जी के कारण भी हो सकता है।

About the Author

... Read More