Stomach Burning: पेट में होने वाली जलन से हैं परेशान, खाएं ये 5 सुपरफूड्स

एक शोध के अनुसार, पेट की जलन या एसिडिटी में दवा का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पेट की जलन और गैस की समस्या को दूर करने के लिए खान-पान में बदलाव लाने की जरूरत होती है। जानें, एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने के लिए क्या खाना (Diet for stomach burning) चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 6, 2020 9:12 AM IST

गलत खान-पान की आदत से अधिकतर लोग पेट में होने वाली जलन (Stomach Burning) से परेशान रहते हैं। कई बार बहुत कम पानी पीने, लगातार बैठे रहने से भी पेट में जलन और गैस की समस्या बढ़ जाती है। कुछ लोग तो इस समस्या से बचने के लिए दवा खाने लगते हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार, पेट की जलन या एसिडिटी में दवा का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पेट की जलन और गैस (Acidity problem) की समस्या को दूर करने के लिए खान-पान में बदलाव (foods for stomach burning) लाने की जरूरत होती है। कई ऐसे फूड्स हैं, जो पेट की जलन, दर्द और गैस जैसी समस्या को दूर करते हैं। जानें, एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने के लिए क्या खाना (Diet for stomach burning) चाहिए और कौन से घरेलू उपचार (home remedies for stomach burning) हैं कारगर...

अदरक (Ginger)

पेट की जलन दूर करने के लिए क्या खाएं और क्या ना खाएं से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। आपको हर दिन एक टुकड़ा अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। अदरक कई रोगों का इलाज करती है। यह पेट की जलन भी दूर करती है। पेट की कई बीमारियों के साथ-साथ आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचे रहते हैं।

दही (Curd)

दही खाने से ना सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि पेट में जलन (home remedies for stomach burning) और एसिड बनने की समस्या भी दूर होती है। दही एक प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ है, जो पेट में हेल्दी बैक्टीरिया को जन्म देता है। आप दिन के समय दही का सेवन करें।

फाइबर युक्त फूड्स (Fiber food)

हेल्दी और हाई फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है। पेट की सेहत सही बनी रहती है। कब्ज की समस्या से बचाव होता है। कई बार कब्ज के कारण भी पेट में जलन, गैस की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है फाइबर फूड का सेवन करना। फाइबर फूड के लिए फल जैसे सेब, नाशपाती, गाजर, केला, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फली आदि को डायट में खूब शामिल करना चाहिए।

पेट की जलन कम करने वाले 5 खाद्य पदार्थ

ड्राई फ्रूट (Dry fruit)

अक्सर पेट में जलन (Diet for stomach burning), गैस की परेशानी बनी रहती है, तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी फायदेमंद होगा। ड्राई फ्रूट में आप अखरोट, काजू, बादाम, खजूर का सेवन अधिक कर सकते हैं।

दलिया (Oatmeal)

पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए दलिया का सेवन भी फायदेमंद होता है। दलिया खाने से सीने की जलन और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है। दलिया में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के लिए जाने जाते हैं।

How to get rid of gas : जानें, क्यों बनती है गैस और गैस की समस्या का घरेलू इलाज

पेट के अल्सर से हैं पीड़ित, तो इन चीजों को खाने से दूर होगी जड़ से यह समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source