hamburger icon
A
Read in English

कोविड-19 ही नहीं इन कारणों से भी होती है गले में खराश

आजकल गले में किसी भी तरह की तकलीफ होने पर लोग काफी डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं कोरोनावायरस ने तो उन्हें अपनी चपेट में नहीं ले लिया। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं होता। कई अन्य कारणों से भी गले में तकलीफ होती है। आइए जानते हैं वे कारण-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 30, 2020 3:05 PM IST

Causes of Throat Infection : आजकल जैसे ही किसी व्यक्ति को गले में खराश, जलन और जकड़न जैसी समस्या होती है, वे ही वे काफी डर जाते हैं कि कहीं वे कोरोनावायरस की चपेट में तो नहीं आ गए। दरअसल, कोरोना का पहला लक्षण गले में खराश, जलन और लगातार खांसी है, इसलिए लोग काफी डर जाते हैं। हालांकि, गले में खराश होने के कई अन्य कारण भी होते हैं। इसलिए डरें नहीं, आइए जानते हैं गले में खराश और किन कारणों (Causes of Throat Infection) से होता है-

कॉमन कोल्ड (Common cold)

बारिश के मौसम में वायरस इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। कॉलन कोल्ड (Causes of Throat Infection) बारिश के मौसम में ज्यादा होता है। इसके कारण गले में जकड़न, दर्द और जलन की समस्या हो जाती है। इसलिए अगर आपको बारिश के सीजन में गले में खराश हो रहा है, तो डरे नहीं।

कॉमन कोल्ड के अन्य लक्षण 

  • नाक बहना
  • छींक आना
  • खांसी
  • थकान

फ्लू (Flu or Influenza)

मानसून में सिर्फ कोल्ड ही नहीं फ्लू भी होने की संभावना काफी अधिक होती है। फ्लू की शिकायत होने पर व्यक्ति को गले में दर्द, खराश, थूक निकलने की समस्या, जकड़न और जलन जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

फ्लू के अन्य लक्षण

  • बुखार
  • ठंड लगना
  • सिरदर्द
  • थकान

स्ट्रेप थ्रोट (Strep throat)

स्ट्रेप थ्रोट गले में होने वाला एक आम इंफेक्शन है। यह Streptococcus नामक बैक्टीरिया की वजह से होता है। इस समस्या का प्रमुख लक्षण गले में खराश, गले के आगे और पिछले हिस्स में दर्द मुख्य लक्षण भी गले में खराश, गले के पिछले हिस्से में जलन, ठोस या तरल चीजें निगलने में परेशानी, उलझन इत्यादि हैं।

कॉमन कोल्ड और फ्लू की तरह ही स्ट्रेप थ्रोट भी फैलने वाला एक वायरस इंफेक्शन है। बरसात में इसके फैलने का खतरा अधिक होता है।

अन्य लक्षण 

  • अचानक बुखार आना
  • मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड लगना
  • भूख न लगना
  • सिरदर्द
  • लिम्फ नोड्स में सूजन

टॉन्सिलाइटिस (Tonsillitis)

गले में टॉन्सिल्स सूजने के कारण टॉन्सिलाइटिस की समस्या हो जाती है। इसके कारण गला लाल हो जाता है और पस से भरे सफेद चकत्ते हो जाते हैं। टॉन्सिलाइटिस के कारण गले में दर्द, गले में जलन, जकड़न और खाना-पानी निगलने में परेशानी होती है। टॉन्सिलाइटिस की समस्या 4 से 10 दिनों में ठीक हो जाती है। हालांकि, इसमें आपको तकलीफ ज्यादा होती है। तकलीफ ज्यादा होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

सुशांत की आखिरी फिल्म में हीरोइन को था थाइराइड कैंसर, जानिए इसके लक्षण और उपचार

मानसून में टाइफाइड के इन शुरुआती लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है घातक