Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। अब तक भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus in india) के 76 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। दिन ब दिन कोरोनावायरस के मामले बढ़ने के कारण इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। कोरोनावायरस के कई लक्षण (Symptoms of coronavirus) नजर आते हैं, जिसमें सांस लेने में तकलीफ (shortness of breath in hindi) एक गंभीर लक्षण है। हालांकि, जरूरी नहीं कि आपको सांस लेने में परेशानी हो, तो आप कोरोनावायरस पॉजिटिव ही हों। सांस लेने में समस्या होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। अस्थमा, निमोनिया या फेफड़ों से संबंधित समस्या होने पर भी सांस लेने में तकलीफ (shortness of breath) होने लगती है।
जिन लोगों को अस्थमा की समस्या होती है, उनमें सबसे बड़ी और कॉमन समस्या है सांस लेने में होने वाली परेशानी (Difficulty Breathing)। घरघराहट, खांसी और सीने में अकड़न से भी अस्थमा के मरीज परेशान रहते हैं। अस्थमा की समस्या तब होती है, जब एयर वेज़ संकरी हो जाती है।
Breathing Problem : सोते हैं तो सांस लेने में होती है परेशानी, जानें कारण, लक्षण और उपचार
शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम लाल रक्त कोशिकाएं करती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन होना जरूरी है। आयरन की कमी होने से आप एनीमिया से ग्रस्त हो सकते हैं। एनीमिया होने से शरीर को पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इससे भी आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
कई बार आप जल्दी में खाते हैं और अचानक खाते-खाते गले में कुछ अटक जाता है। गले में खाने का कोई सख्त टुकड़ा फंस जाए, तो घुटन होती है। इससे ना सिर्फ सांस लेने में तकलीफ होती है, बल्कि कुछ मामलों में जान भी चली जाती है।
सांस लेने में होती है तकलीफ, ये 3 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
फेफड़ों में होने वाला एक गंभीर इंफेक्शन है निमोनिया। इसका इलाज समय पर ना किया जाए, तो खतरनाक साबित हो सकता है। निमोनिया वायरल और बैक्टीरियल होता है। जब कोई व्यक्ति वायरल निमोनिया से ग्रस्त होता है, तो सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है।
कई बार हृदय रोग होने पर भी सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। जब आपका दिल खून को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता, तो सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। अगर हृदय ठीक तरह से रक्त पंप नहीं कर पाता है, तो सांस लेने में परेशानी होती है। हार्ट अटैक, दिल का असामान्य रूप से कार्य करने से भी सांस लेने में समस्या होती है।