
Also Read
Medically Verified By:
UTI in Women: भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या यूटीआई। इसे आम भाषा में यूरिन इन्फेक्शन भी कहा जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन अधिकतर महिलाएं इसके बारे में बात करने से संकोच करती हैं। पेशाब करते समय जलन महसूस होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, बार-बार यूरिन आना और थकान इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह किडनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होती है। आइए, इस लेख में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रोमिला जोशी से जानते हैं महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने के पीछे क्या कारण हैं (Causes Of UTI In Women In Hindi) और इससे बचाव कैसे करें?
पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) की लंबाई काफी छोटी होती है। जिसकी वजह से संक्रमण फैलने वाले बैक्टीरिया ब्लैडर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण महिलाओं को बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।
जो महिलाएं किडनी स्टोन या ब्लैडर स्टोन की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पथरी की शिकायत होने पर आपको हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में गंदा और इंफेक्टेड टॉयलेट यूज करने से बचें।
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस दौरान महिला के शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव हो रहा होता है। मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिसके कारण बार-बार यूरिन इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।
कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो महिलाएं ज्यादा टाइट कपड़े या अंडरवियर पहनती हैं, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। इससे बचने के लिए हमेशा ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें।
जिन महिलाओं को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें भी बार-बार यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई होने पर बार-बार पेशाब आता है। ऐसी स्थिति में ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है, जिससे बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत हो सकती है।
महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं -
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।