
... Read More
क्या आपको भी सामान रखकर भूल जाने की है आदत? जानिए क्या है याददाश्त कमजोर होने के 5 मुख्य कारण
कई बार आप बहुत जल्दी जल्दी चीजों को भूलने लग जाते हैं या यह कह लें कि आप धीरे धीरे अपनी याददाश्त को भूलते जा रहे हैं। इसके पीछे के बहुत से कारण होते हैं जिन में से हमेशा की तरह आप का लाइफस्टाइल एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप की उम्र भी आप की याददाश्त को कमजोर करने का एक अहम कारण मानी जाती है। जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ती जाती है आप चीजों को ज्यादा जल्दी जल्दी भूलने लगते है। तो आइए जानते हैं भूलने के कुछ मुख्य कारण।
यदि आप कम सोते हैं तो भी आप की याददाश्त कमजोर होने लगती है। नींद आप की ब्रेन सेल्स व आप की चीजों को याद रखने की क्षमता के बीच एक अहम भूमिका निभाती है। अतः आप को एक दिन में लगभग 8 घंटे कम से कम सोना चाहिए नहीं तो आप को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिन मे से एक है चीजों को बहुत जल्दी भूलना।
कुछ दवाइयां जैसे नींद की गोलियां भी आप की याददाश्त को कमजोर करती हैं। इनके साथ साथ बीपी की गोलियां व अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों की दवाइयां भी धीरे धीरे आप की याददाश्त को कमजोर करने लग जाती हैं। यदि आप को चीजों को भूलने की बीमारी होने लगती है तो आप को किसी भी प्रकार की दवाई खाने से पहले अपने डॉक्टर को उस बारे में बता देना चाहिए।
जिन लोगों को डाइबिटीज की समस्या होती है उन्हें भी याददाश्त कमजोर होने की अधिक सम्भावना होती है। इस के पीछे एक कारण यह भी होता है कि हाई ब्लड शुगर आप के दिमाग की कुछ छोटी छोटी सेल्स को नष्ट करने लगती हैं। जिस कारण आप चीजों को जल्दी जल्दी भूलने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप को एक ऐसा लाइफस्टाइल बनाना होगा जिसमें आप अपनी डायबिटीज को नियंत्रित रख सकते हैं।
यदि आप की याददाश्त शुरू से ही कमजोर है तो इस के पीछे आप की फैमिली के जीन्स हो सकते हैं। यदि आप के माता पिता या अन्य किसी परिवार के सदस्य को यह समस्या है तो आप को भी भूलने की बीमारी हो सकती है परन्तु यह जरूरी नहीं है इसलिए आप को अपने डॉक्टर से एक बार जेनेटिक टेस्ट अवश्य ही करा लेना चाहिए।
जैसा कि आप को पता ही होगा कि उम्र भी याददाश्त को कमजोर करने का एक सबसे बड़ा मुख्य कारण होती है। यह ज्यादातर 65 साल के उपर उम्र वाले लोगों को अधिक परेशान करती है। वैसे तो ऐसा आप के जीन्स की वजह से होता है परंतु इसमें आप का स्वास्थ्य भी एक अहम किरदार अदा करता है। यदि आप को डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हैं तो आप की याददाश्त स्वयं ही आप की उम्र के साथ साथ कमजोर होने लग जाएगी।