लिवर में दर्द होने के 5 कारण, नजरअंदाज करेंगे तो हो सकता है लिवर डैमेज
लिवर में दर्द होने के 5 कारण, नजरअंदाज करेंगे तो हो सकता है लिवर डैमेज
Causes of Liver Pain: क्या आपके पेट के दाईं तरफ अक्सर दर्द रहता है? यदि हां, तो ये लिवर डिजीज से संबंधित संकेत हो सकता है। जानें, किन कारणों से होता है लिवर में दर्द और इससे बचने के उपाय क्या हैं?
Written By: Anshumala | Published : February 2, 2021 6:43 PM IST
जानिए किन कारणों से होता है लिवर में दर्द और कब करना चाहिए डॉक्टर से संपर्क।
Causes of Liver Pain in Hindi: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर के कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। रक्त को शरीर के दूसरे अंगों में प्रवाहित करना आदि। जब ये सभी कार्य सही तरीके से नहीं हो पाते हैं, तो समझ लीजिए की आपका लिवर बीमार हो रहा है। लिवर की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। आज देश भर में लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि आपको पेट के दाईं तरफ दर्द रहता है, तो यह लिवर में गड़बड़ी के कारण हो सकता है। लिवर से संबंधित कई रोग होते हैं, जिनके लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं लिवर से संबंधित कुछ बीमारियों के नाम और लिवर में दर्द होने के कारणों (Causes of Liver Pain in hindi) के बारे में यहां...
लिवर में दर्द (Liver pain in Hindi)
लिवर में दर्द होने के कई फॉर्म हो सकते हैं। किसी को डल महसूस होता है, तो किसी को पेट के दाईं तरफ तेज चुभन, सनसनाहट जैसा महसूस होता है। कई बार दर्द होने पर सूजन, कमर में नीचे की तरफ दर्द, दाएं कंधे के ब्लेड में दर्द भी होता है।
गंभीर लिवर रोग जो बढ़ाते हैं लिवर में दर्द (Liver Diseases Which causes Liver pain)
लिवर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनके लक्षणों को समय पर पहचान कर इलाज करवाने से जान बच सकती है।
लिवर रोग होने पर नजर आते हैं ये लक्षण (Liver disease symptoms)
थकान, शरीरिक कमजोरी महसूस करना।
आंखों और त्वचा का पीला हो जाना।
पेट में लगातार दाईं तरफ दर्द और सूजन रहना।
पैरों में सूजन की समस्या।
उल्टी, जी मिचलाना।
स्किन पर खुजली होना, रूखापन आदि समस्याएं।
लिवर डिजीज से होने वाले नुकसान (Side effects of liver disease)
लिवर रोग होने से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
इससे शरीर के दूसरे भागों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
लिवर अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता, जिससे लिवर फेलियर होने की संभावना बढ़ जाती है।
ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
लिवर रोग होने से आपको दूसरे रोग भी हो सकते हैं।
लिवर में दर्द होने के कारण क्या हैं? (Causes of Liver Pain)
यदि आपको लिवर से संबंधित कोई रोग है जैसे सिरोसिस, हेपेटाइटिस, नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज, लिवर कैंसर तो लिवर में दर्द (Causes of Liver Pain in Hindi) हो सकता है।
लिवर कैंसर होने पर लिवर में दर्द हो सकता है। लिवर कैंसर होने पर आपको उल्टी, भूख में कमी, बुखार रहना, पीलिया, लगातार वजन कम होना, स्प्लीन का बढ़ जाना आदि लक्षण नजर आ सकते हैं।
जो लोग अधिक शराब का सेवन करते हैं, उनका लिवर इससे सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त होता है। शराब पीने से डिहाइड्रेशन, सिरोसिस हो जाता है। इससे लिवर में दर्द शुरू हो जाता है। अधिक शराब पीने से एल्कोहलिक लिवर की भी समस्या हो सकती है।
लिवर में अत्यधिक फैट जमा होने से भी लिवर के आसपास दर्द रह सकता है।
कई बार लिवर में टॉक्सिन अधिक जमा होने से भी दर्द हो सकता है।
डॉक्टर से कब मिलें
यदि आपको लिवर में हल्का दर्द (Liver Pain in Hindi) भी महसूस हो और यह लगातार कई दिनों से हो रहा हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। दर्द अधिक है और उल्टी, जी मिचलाना, बेहोशी जैसा महसूस होने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। लिवर में किसी भी तरह की समस्या नजर आने पर डॉक्टर कुछ टेस्ट लिख सकता है। किसी भी तरह की शुरुआत लक्षण या संकेत दिखने पर लिवर की बायोप्सी भी हो सकती है। कई बार खराब जीवनशैली, उल्टा-सीधा खाने, दूषित पानी पीने से भी लिवर में दर्द हो सकता है। इसके लिए जीवनशैली में बदलाव लाने की सलाह डॉक्टर दे सकता है। डॉक्टर द्वारा दिए गए दवाओं का सेवन समय पर करें। हेल्दी डायट लें।
लिवर के दर्द से छुटकारा पाने के उपाय
जब भी आपके पेट के दाईं तरफ दर्द हो, तो गर्म पानी पी लें। इससे लिवर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
लिवर में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए शरीर को स्ट्रेच करें। थोड़ी देर लेट जाएं। इससे लिवर पर दबाव कम पड़ेगा। हालांकि, दर्द लगातार हो तो इसे जरूर दिखाएं।
जब लिवर के आसपास दर्द महसूस हो रहा है, तो अधिक तेल-मसाले वाले भोजन करने से बचें। सादा खाना और घर का ही बना भोजन करें। लिवर में चर्बी बढ़ने से भी दर्द होता है। यदि आप अधिक कैलोरी, फैटी, ऑयली चीजें लगातार खाएंगे तो लिवर की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
किसी भी तरह के दर्द को दूर करने के लिए खुद से कोई भी दवा ना खाएं। अक्सर लोग ओवर द काउंटर (OTC) दवाओं का सेवन दर्द को खत्म करने के लिए करते हैं।
लिवर के दर्द की पहचान करने का तरीका
अपनी हथेलियों से पेट के दाईं तरफ दबा कर देखें, कहीं वहां दर्द तो नहीं। कहीं दाईं तरफ पेट का ऊपरी हिस्सा छूने पर सख्त तो महसूस नहीं हो रहा है। कुछ अन्य रोगों के कारण भी लिवर पर इफेक्ट पड़ता है, जिससे दर्द शुरू हो सकता है। अधिक दर्द हो, पेट टाइट महसूस हो, भूख ना लगे, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.