Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Liver Abscess Reason: लिवर से जुड़ी प्रॉब्लम्स और बीमारियां इन दिनों आम हो चलीं हैं और इसकी वजह है लोगों की लाइफस्टाइल। खाने-पीने से जुड़ी खराब आदतें हों या तनाव, इन सबका असर आपकी लिवर की हेल्थ पर भी पड़ता है। लिवर एब्सेस एक ऐसी ही कंडीशन है जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से हो सकती है और अगर इसका इलाज समय पर ना किया गया तो यह स्थिति गम्भीर भी हो सकती है और लिवर के साथ-साथ पूरे शरीर की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकती है। लिवर एब्सेस लिवर में होने वाला एक प्रकार का फोड़ा है। लिवर में बनने वाले इस फोड़े में पस बनने लगता है और जब यह फोड़ा फूट जाता है तो यह गंदा पस खून में घुल सकता है। खून के माध्यम से यह गंदगी शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंच जाता है और फिर यह पस शरीर के उन हिस्सों में भी संक्रमण का कारण बन सकता है। विशेषकर हार्ट, लंग्स और पेट में यह मवाद तेजी से फैलता है।
जब लिवर में पस जमा होने लगता है तो शरीर में अलग-अलग तरह के बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, इन लक्षणों को दिखने में समय लग सकता है और इसीलिए, जब तक लिवर एब्सेस का पता चलता है तब तक स्थिति काफी गम्भीर हो चुकी होती है। लिवर में पस जमा होने पर शरीर में होनेवाले इन बदलावों पर ध्यान दें और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें। लिवर में पस भरने पर दिखनेवाले कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-
अगर आपको इनमें से 2 या उससे अधिक लक्षण लम्बे समय तक महसूस हो तो आप अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें और सभी जरूरी टेस्ट और चेकअप कराएं।
इस कंडीशन में लिवर के अंदर के टिश्यूज में गांठें बनने लगती हैं। ये गांठे मवाद से भर जाती है और मवाद बढ़ने के बाद फोड़े के फट जाने का भी खतरा बढ़ सकता है। लिवर एब्सेस एक तरह का लिवर इंफेक्शन ही है। लिवर में पस बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे,
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।